Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गुड़हल का फेस माक्स: घर पर आसानी से बनाएं, फायदें जान रह जाएंगी हैरान
हर महिला का चाहत होती है उनकी स्किन बेदाग और चमकदार बनी रहीं। ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए महिलाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने के बाद स्किन पर खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। त्वचा पर एक बार पिंपल निकल जाए तो जाने का नाम नहीं लेते हैं। ऐसे में स्किन की देखभाल करना बहुत जरुरी होता हैं।

स्किन केयर के लिए आप गुड़हल के फूल का यूज कर सकती हैं। गुड़हल का फूल का यूज अक्सर बालों की खूबसूरती को बढ़ाने और डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए यूज किया जाता है। लेकिन गुड़हल का फूल का यूज त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है। चलिए जानते है गुड़हल के फेस पैक बनाने का तरीका।

गुड़हल और लैवेंडर का फेस मास्क
गुड़हल स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। त्वचा की खूबसूरती निखारने के लिए गुड़हल फूल के में कई तरह के गुण पाए जाते हैं। वहीं लैवेंडर भी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमेंद होता हैं। ऐसे में बेदाग स्किन के लिए गुड़हल और लैवेंडर का फेस मास्क सबसे बेस्ट होगा। फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच गुड़हल फूल का पाउडर लें और एक चम्मच लैवेंडर फूल पाउडर लें। 2 चम्मच दही लें। एक कटोरे में दोनों पूल के पाउडर को अच्छी तरह से मिलाएं। इस पाउडर में 2 चम्मच दही मिलाएं। पेस्ट को गाढ़ा करने के लिए आप शहद भी मिला सकते हैं। पेस्ट तैयार होने के बाद चेहरे पर गुड़हल और लैवेंडर फूल फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस पैक को लगाने के बाद चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है।

मुल्तानी मिट्टी और गुड़हल का फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं। मुल्तानी मिट्टी का यूज करने से चेहरे के दाग धब्बे गायब हो जाते हैं साथ ही एक्ने की परेशानी भी दूर करते हैं। पैक बनाने के लिए गुड़हल फूल पाउडर लें। 1 चम्मच या फर सूखें गुड़हल के फूल का पाउडर बना लें। मुल्तानी मिट्टी, शहद और पानी लें। एक कटोरी में गुड़हल फूल का पाउडर लें। इसमें शहद मिलाएं। शहद मिलाने के बाद 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। पानी डालकर पेस्ट को अच्छे से तैयार कर लें। फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार जरुर लगाएं। इससे आपके स्किन के एक्ने और पिंपल ठीक हो जाएंगे साथ ही चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा।

ऐलोवेरा और गुड़हल का फेस मास्क
ऐलोवेरा जेल स्किन के लिए बहुत ही असरदार हैं। ऐलोवेरा का यूज करने से स्किन काफी मुलायम रहती हैं। ऐलोवेरा और गुड़हल फेस पैक बनाने के लिए गुड़हल का पाउडर और एक चम्मच ऐलोवेरा जेल लें। एक कटोरी लें। गुड़हल पाउडर और ऐलोवेरा जेल को अच्छे से मिक्स करें मिश्रण तैयार होने पर इसे चेहरे पर लगा लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार इस पैक को चेहरे पर लगाएं।

दही और गुड़हल फेस पैक
दही स्किन और बालों के लिए काफी अच्छी होती हैं। दही और गुड़हल का फेस पैक स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता हैं। फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच गुड़हल पाउडर लें और एक चम्मच दही लें। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में ये पैक लगाएं। इससे चेहरा ग्लोइंग और चमकदार हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
