Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
मुंहासों को अलविदा कहने के लिए ऐलोवेरा जेल का इन 6 तरीके से करें इस्तेमाल
ऐलोवेरा स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐलोवेरा का इस्तेमाल कर मुंहासे और एक्ने की परेशानी से निजात पाया जा सकता है। महिलाएं अपने चेहरे पर पिंपल से काफी परेशान रहती हैं। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए वह क्या कुछ नहीं करती हैं।

लेकिन इसके बाद भी चेहरे से पिंपल जाने का नाम नहीं लेते है। ऐसे में आप ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर पिंपल से छुटकारा पा सकते हैं। मुंहासो को कम करने के लिए ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है। ऐलोवेरा का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होती हैं।

मुंहासों के लिए ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें
ऐलोवेरा जेल में मेडिक्लीनल प्रोपर्टीज पाया जाता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ऐलोवेरा में विटामिन ए, सी औ ई पाया जाता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ऐलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी पाया जाता है जो कि स्किन को डैमेज होने से बचाता है साथ ही स्किन पर मुंहासे को होने से रोकता है।

ऐलोवेरा जेल
पिंपल से राहत पाने के लिए आप ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल रात को सोने से पहले कर सकते हैं। रात को ऐलोवेर जेल फेस पैक लगाने के लिए आप ऐलोवेरा पत्ती को लें। इसके बीच से जेल निकाल लें। जेल को कटोरी में रख लें। इसके बाद अपने चेहरे पर जेल लगा कर सो जाएं। सुबह पानी से मुंह धो लें।

ऐलोवेरा जेल और शहद
शहद में एंटीबेक्टीरियल तत्व पाए जाते है तो कि चेहरे के मुंहासे कम करने में काफी मदद करते हैं। ऐलोवेरा और शहद का पैक बनाने के लिए एक चम्मच ऐलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद लें। एक कटोरी में दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद अपना चेहरा साफ पान से धो लें।

ऐलोवेरा जेल और हल्दी
हल्दी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। हल्दी का इस्तेमाल करने से स्किन पर ग्लो देखने को मिलता है। वहीं हल्दी में इंटी इंफ्लामेटी पाया जाता है जो कि मुंहासों को हटाने में काफी असरदार है। ऐलोवेरा और हल्दी का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच ऐलोवेरा जेल लें। इस जेल में चुटकी भर हल्दी मिला दें। जब मिश्रण अच्छे से तैयार हो जाएं तो उसे स्किन पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

ऐलोवेर जेल, दालचीनी और शहद
दालचीनी और शहद में एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टीज पाया जाता है जो कि स्किन पर मुंहासों को कम करता है। फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच ऐलोवेरा जेल, 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर लें। एक कटोरी में तीनों चीजें मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट और 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

ऐलोवेरा और बादाम तेल
बादाम तेल लगाने से स्किन हाइट्रेड बनी रहती हैं। जिन लोगों की स्किन ड्राई है वह ऐलोवेरा और बादाम तेल का पैक लगा सकती है। पैक बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच ऐलोवेर जेल और 5 बूंद बादाम का तेल लें। अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

ऐलोवेरा, खीरा और गुलाब जल
गुलाब जल स्किन पर टोनर के रुप में काम करता है। साथ ही स्किन के पोर्स को भी क्लीन करता है। पैक बनाने के लिए 1 चम्मच ऐलोवेरा जेल और 1 चम्मच खीरे का रस और गुलाब जल लें। एक कटोरी में तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद स्किन को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications