Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
नींबू का रस ही नहीं छिलके भी हैं स्किन के लिए फायदेमंद, इस्तेमाल करें DIY फेस पैक
नींबू के छिलके में विटामिन सी पाया जाता है। नींबू के छिलको को अक्सर फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर आप स्किन टैनिंग की समस्या को दूर कर सकते हैं। नींबू में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि मुंहासों को कम करने में मदद करता है।

नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर स्किन को मुलायम और हेल्दी बनाया जा सकता है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्किन मॉइश्चराइजर करने का काम करता है। नींबू का इस्तेमाल कर चेहरे की फाइन लाइन्स को कम किया जाता है। चलिए जानते हैं नीबूं के छिलके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका।

नींबू के छिलके का पाउडर
नींबू के छिलके का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले छिलके को काट कर सूखा लें। इसके बाद छिलके को पीस लें। नींबू के छिलके के पाउडर को स्टोर करके कंटेनर में रख दें। इस पाउडर का इस्तेमाल आप लिप बाम और क्लींजर की तरह कर सकती हैं।

शुगर स्क्रब
बॉडी और फेस स्क्रब के लिए नींबू के छिलके पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के छिलके पाउडर में शुगर मिक्स कर दें। इसमें आप नारियल और शहद मिलाकर अच्छा सा पेस्ट बना सकते हैं। इस स्क्रब का इस्तेमाल आप नहाने से पहले कर सकती हैं। चेहरे की थकावट दूर करने के लिए आप फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।

फेस पैक बनाने का तरीका
ऑयली स्किन के लिए नींबू के छिलके से बना फेस पैक बहुत ही लाभकारी होता है। गर्मियों के मौसम में ऑयली स्किन वाली महिलाएं पिंपल और दाने को लेकर काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में आप नींबू के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू के फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन और आधा चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर और गुलाब जल लें। इनसब को मिलाकर अच्छा पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
