Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में स्किन रैशेज और जलन से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें पुदीना, जानें इसके फायदें
गर्मियों के मौसम में धूप की वजह से स्किन टैन हो जाती है। गर्मियों में सनबर्न लोगों को बहुत परेशान करता है। गर्मियों के मौसम में पसीना आने की वजह से स्किन पिंपल और एक्ने हो जाते है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में त्वचा की खास देखभाल की जरुरत होती है। गर्मियों में त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए पाने के लिए पुदीने का इस्तेमाल किया जा सकता है। पुदीना त्वचा को ठंडक देने के साथ साथ चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। चलिए जानते हैं पुदीने का त्वचा पर इस्तेमाल करने तरीका।

टैन
धूप में बाहर जाने स्किन टैन हो जाती है। चेहरे की रंगत निखारने और टैनिंग दूर करने के लिए आप पुदीने के पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा पर पुदीने की पत्तियों का पेस्ट लगाने से स्किन को बहुत ही फायदा होता है। पुदीने की पत्तियों में मौजूद ओमेगा 3 स्किन टैनिंग को दूर करने में मदद करता है।

पिंपल से निजात
गर्मियों के मौसम में अधिक सीबम आने की वजह से चेहरे पर पिंपल हो जाते है। पुदीने और मुल्तानी मिट्टी के फैस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे के मुंहासे दूर हो जाते है। फेस पैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी के साथ पुदीने की पत्तियों का पेस्ट और गुलाब जल मिलाकर पैस्ट तैयार कर लें। ऑयली स्किन के लिए ये फेस पैक बहुत ही असरदार है।

रैशेज और जलन
गर्मियों के मौसम में स्किन रैशेज और जलन जैसी समस्याएं हो जाती है। गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए पुदीने का पेस्ट सबसे अच्छा और असरदार माना जाता है। पुदीने का पेस्ट त्वचा को ठंडक देने काम करता है। पुदीना एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। पुदीने का इस्तेमाल करने से त्वचा के रैशेज कम हो जाते हैं। पुदीने का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है।

सनबर्न
गर्मियों में तेज धूप की वजह से सनबर्न हो जाता है। सनर्बन को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में पुदीने का रस मिलाकर चेहरे पर पेस्ट लगाने से सनबर्न कम हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
