Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ग्लोइंग स्किन के लिए यूज करें DIY सरसों के तेल का फेस मास्क
सरसों का तेल खाना पकाने के लिए किया जाता है। क्या आप जानते है सरसों का तेल ब्यूटी केयर के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। सरसों का तेल यूज करने से काले धब्बे और पिगमेंटेशन काफी कम हो जाता है।

चेहरे पर सरसों के तेल से मालिश करने से स्किन को बहुत ही फायदा होता है। चलिए जानते है सरसो तेल का DIY फेस पैक जिसके इस्तेमाल से चेहरे के डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन दूर हो जाएगा।

सरसों के तेल का फेस पैक बनाने का तरीका
2 चम्मच सरसों का तेल, 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और आधा चम्मच नींबू का रस लें। एक बाउल में सरसों का तेल, दही, बेसन और नींबू का रस मिलाएं। मोटा पेस्ट बना लें। अपने चेहरे पर पतली रत लगाएं। 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

सरसों के तेल का फेस मास्क टैनिंग को दूर करने में मदद करता है
सूरज की तेज किरण से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना चाहिए। कई बार रोज धूप में जान से स्किन पर टैन हो जाती है। इस फेस पैक को लगाने से स्किन की टैनिंग कम हो जाती है। फेस पैक में नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्किन टैनिंग हटाने में काफी मददगार साबित होता है।

निखरी त्वचा के लिए मददगार है सरसों के तेल का फेस पैक
सरसों के तेल लगाने से स्किन के डार्क स्पॉट ही कम नहीं होते है बल्कि स्किन पर भी ग्लो देखने को मिलता है। रात को सोते समय आप सरसों और नरियल का तेल मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं।

फटे होठों के लिए सरसों का तेल
सर्दी का मौसम आ रहा है। इस मौसम में होंठ सूखने लगता है। नॉरमल लिप बाम या फिर पेट्रोलियम जेली लगाने से होठ एक दो घंटे तक मुलायम रहती है। अगर आप रात को सोते समय आपअपनी नाभि में सरसों की बूंदे डाले इससे फटे होंठ ठीक हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
