Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
केमिकल वाले सीरम को कहें अलविदा, इस्तेमाल करें ये नेचुरल ऑयल
महिलाएं स्किन केयर के लिए सीरम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले सीरम में केमिकल होता है जिससे स्किन क्लीन तो हो जाती है लेकिन कुछ समय बाद फिर से स्किन खराब होने लगती हैं। ऐसे में आप स्किन की देखभाल के लिए नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल करने से स्किन पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलता है। चलिए जानते हैं सीरम की जगह आप कौन कौन सा नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल तेल
नारियल तेल में लिनोलिक एसिड पाया जाता है जो कि स्किन मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है जो कि स्किन को पोषण देने के काम आता है। रात को चेहरा साफ करने के बाद हाथ पर नारियल तेल की कुछ बूंदें लें और चेहरे की मालिश करें। इससे चेहरे के काले धब्बे कम हो जाते हैं। नारियल तेल लगाने से चेहरा का नेचुरल ग्लो भी वापस आ जाता है। नारियल तेल से त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।

बादाम का तेल
बादाम का तेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बादाम के तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा बादाम तेल में विटामिन ए पाया जाता है जो कि मुंहासों को ठीक करने में मदद करता है। बादाम का तेल लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहती हैं। बादाम का तेल लगाने से चेहरे पर निखा आता है। सीरम के मुकाबले बादाम का तेल स्किन के लिए कफी असरदार है। रात को बादाम का तेल लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।

कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल बालो को घना और चमकदार बनाने के लिए किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है। कैस्टर ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो कि कील मुंहासों को कम करने में मदद करता है। कैस्टर ऑयल में एंटी एजिंग का काम करता है। चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। आप कैस्टर ऑयल में नारियल तेल मिलाकर चेहरे की मसाज कर सकते हैं।

लौंग का तेल
जवां दिखने के लिए लौंक का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। गलत खान पान की वजह स्किन डैमेज हो जाती है। जिससे चेहरे पर बुढ़ापा आ जाता है। अगर आप चेहरे की फाइन लाइन को कम करना चाहते हैं तो आप लौंग का तेल यूज कर सकते हैं। लौंग के तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। रात को सोने से पहले लौंग के तेल की मालिश करने से चेहरे पर चमक आती हैं। लौंग के तेल में एंटी एजिंग तत्व पाएं जाते है जो कि चेहरे की फाइन लाइन्स को कम कर देता है। लौंग के तेल में आप विटामिन ई मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। लौंग का तेल लगाने से चेहरे, गर्दन और हाथ पैर की मसाज करें इससे झुर्रियां कम हो जाएगी। साथ ही डेड स्किन निकल जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
