Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पिंपल और एक्ने से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल का करें इस्तेमाल
बारिश के दिनों में स्किन पर कई तरह की परेशानी देखने को मिलती हैं। बरसात के समय में चेहरे पर एक्ने, पिंपल और मुंहासे होना आम बात है। महिलाएं चेहरे के पिंपल और एक्ने से छुटकारा पाने के लिए ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसके बाद भी चेहरे से एक्ने और पिंपल जाने का नाम नहीं लेते हैं।

अगर आप भी एक्ने और पिंपल से परेशान है तो आपके लिए ये घरेलू उपाय काफी मददगार साबित होगा। चेहरे के दाने को कम करने के लिए आप गुलाब जल का यूज कर सकती हैं। गुलाब जल चेहरे की पीएच स्केल को बैलेंस करता है जिससे चेहरे के मुंहासे कम हो जाते है।

पिंपल के लिए गुलाब का यूज
गुलाब जल में एस्ट्रिजेंट प्रोपर्टीज पाई जाती है जो कि स्किन के लिए टोनर काम करती हैं। यह आपकी त्वचा को धूल मिट्टी और कीटाणुआों को निकालकर पोर्स खोलता है और चेहरे की डीप सफाई करता है। गुलाब जल के इस्तेमाल से ढीली त्वचा को टाइट भी किया जाता है। गुलाब जल के इस्तेमाल से पिंपल में होने दर्द भी कम हो जाता है।

गुलाब जल स्प्रे
गुलाब जल को स्प्रे की तरह लगाने से चेहरे से मुंहासे दूर होते है। गुलाब जल स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब जल और एक छोटी स्प्रे बोतल लें। सबसे पहले स्प्रे बोतल में गुलाब जल डाल लें। अब अपने चेहरे को क्लेंजर साफ करें और सुखा लें। इसके बाद चेहरे पर गुलाब जल छिड़कें। कुछ देर बाद टिशू पेपर से अपना चेहरा साफ कर लें।

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी
ऑयली स्किन के लिए लोगों के लिए गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बहुत ही लाभदायक है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे से एक्सेस ऑयल को सोख लेता है और स्किन की डीप सफाई करता है। फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को अच्छे से मिलाएं। मिश्रण बनाने के बाद चेहरे पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद चेहरे पर लगा दें। हफ्ते में मास्क को दे बार चेहरे पर लगाएं।

गुलाब जल और सेब का सिरका
सेब का सिरका में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लोमेटरी प्रोपर्टीज पाया जाता है। जो कि स्किन के लिए मुंहासे के लिए बहुत लाभदायक है। आधा कप गुलाब जल और 2 चम्मच सेब का सिरका लें। अपने चेहरे को क्लेंजर से धों लें और सुखा लें। एक कप सेब के सिरके और गुलाब जल को मिला लें। रुई की मदद से चेहरे पर इस मिश्रण को लगाएं। सूखने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं

गुलाब जल और चंदन
चंदन में एंटी इंफ्लामेटी पाया जाता है जो कि स्किन की जलन को कम करता है। स्किन की छूल मिट्टी को बाहर निकालकर त्वचा को साफ करती है। 2 चम्मच चंदन का पाउडर और एक चम्मच गुलाब जल। गुलाब जल और चंदना पाउडर मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब चेहरे पर पेस्ट लगा लें। पेस्ट सूखने के बाद चेहरे को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
