Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ब्लैकहेड्स और व्हाइटडेड्स हटाने के लिए यूज करें नमक और टूथपेस्ट, जल्द नजर आएंगा फर्क
लड़कियों के लिए ब्लैकहेड्स एक प्रॉब्लम है,जो खूबसूरती पर दागा लगा देती है। लड़कियों के ज्यादातर नाक और ठुड्डी पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स होते है,जो स्किन को डल बना देती है। महिलाएं ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए मंहगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने के बाद भी ये ब्लैकडेड्स जाने का नाम नहीं लेते हैं। इन जिद्दी ब्लैकहेड्स को घर पर आसानी से हटाया जा सकता है। चलिए जानते हैं घर पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हटाने के आसान और असरदार तरीके।

ब्लैकहेड्स होने के कारण
धूल मिट्टी- आजकल के बिजीलाइफ स्टाइल में महिलाओं के पास समय नहीं होता है कि वह अपनी स्किन का ध्यान रख सकें। वहीं धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हो जाते हैं। जब धूल मिट्टी हमारे चेहरे पर चिपक जाती है।हम सही तरह से चेहरे को साफ नहीं करते है, तो ब्लैकहेड्स होते है।
मेकअप-खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अक्सर मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। जब हम चेहरे पर फाउंडेशन और मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है जो कि स्किन के रोम छिद्र को बंद कर देते है जिससे चेहरे की गदंगी जमा हो जाती है और चेहरे पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हो जाते है।
हार्मोनल बदलाव- आजकल बिजी लाइफ स्टाइल और काम के तनाव की वजह से हर्मोनल बदलाव हो जाते है। कई बार ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हार्मोनल बदलाव की वजह से होते हैं।
गलत स्किन केयर रुटीन- महिलाएं इंटरनेट के द्वारा गलत स्किन केयर रुटीन को फॉलो करने लगती है। गलत स्किन केयर टिप्स का इस्तेमाल करने से महिलाओं की स्किन ग्लो करने की बजाए खराब हो जाती है। कई बार गलत स्किन केयर रुटीन की वजह से भी ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हो जाते है।

टूथपेस्ट और नमक से दूर करें ब्लैकहेड्स
टूथपेस्ट में मिंट और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है जो कि पोर्स को खोलकर बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है।ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात पाने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकेत हैं। थोड़ा सा टूथपेस्ट लें और उसे नाक पर लगा लें। इसके बाद इस नमक डालकर इसे हल्के हाथ से रब करें। ऐसा करने से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स कम हो जाएंगे साथ ही डेड स्किन भी हट जाएगी।

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स के हटाने के लिए लें स्टीम
नाक के पास ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटाने के लिए स्टीम काफी असरदार होता है। ब्लैकहेड्स हटाने के लिए 2 मिनट स्टीम लें। स्टीम लेने के बाद चेहरे पर स्क्रब करें। स्क्रब करने से चेहरे के ब्लैकहेड्स निकल जाएंगे। स्क्रब करने के बाद कपड़े में बर्फ लपेटकर नाक पर लगाएं। इससे ओपन पोर्स बंद हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
