Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल का इन तरीकों से करें यूज

चेहरे पर ब्लैकहेड दिखते ही सबसे पहले आप उसे किसी भी हाल में अपनी स्किन से निकाल कर बाहर फेंक देना चाहते हैं। कई लोग अपने हाथों से ही ब्लैकहेड निकालने की कोशिश करते हैं जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप अपनी स्किन को चमकदार और ब्लैकहेड फ्री बनाने के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल में कीटाणुनाशक, सुखदायक और जीवाणुरोधी गुण मौजूद होते हैं। इस कारण ये स्किन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। टी ट्री ऑयल आपकी स्किन को अंदर तक मॉइश्चराइज करती है। टी ट्री ऑयल में मौजूद गुण ब्लैकहैड हटाने की प्रक्रिया को बहुत आसान बना देते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको टी ट्री ऑयल की मदद से ब्लैकहेड्स रिमूव करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. ब्लैकहेड्स के लिए टी ट्री ऑयल बाथ
सामग्री
* गर्म पानी
* टी ट्री ऑयल - 1 टी स्पून
* एप्सम नमक - 2 कप
यूज करने का तरीका
एक बाल्टी गर्म पानी में एक चम्मच टी ट्री ऑयल और दो कप एप्सम सॉल्ट मिलाएं। इसके बादअपने बॉडी को थपथपाकर सुखाएं। गर्म पानी से नहाने से आपके पोर्स खुल जाते हैं। इसमें मौजूद टी ट्री ऑयल ब्लैकहेड्स को सुखाने और उनसे छुटकारा पाने में मदद करता है। पानी में एप्सम नमक आपके पोर्स को साफ करने के साथ एक्सफोलिएट करने में मदद करेगा।

2. मुल्तानी मिट्टी और टी ट्री ऑयल का फेस मास्क
सामग्री
* टी ट्री ऑयल - 2-3 बूंद
* मुल्तानी मिट्टी - 1 बड़ा चम्मच
* पानी - 1 बड़ा चम्मच
* स्टीमर
बनाने का तरीका
सबसे पहले अपने चेहरे को 5 से 10 मिनट तक स्टीम दें। अब ऊपर बताई गई सामग्री को तब तक मिलाएं जब तक आपका एक अच्छा पेस्ट तैयार न हो जाए। अब अपनी स्किन पर तैयार फेस मास्क को अप्लाई करें। 15 से 20 मिनट के बाद अपनी स्किन पर लगे मास्क को गर्म पानी से साफ कर लें।

3. ब्लैकहेड्स के लिए टी ट्री ऑयल मॉइस्चराइजर
सामग्री
* गैर-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर
* टी ट्री ऑयल - 1 बूंद
मॉइस्चराइजर तैयार करने की विधि
सबसे पहले अपनी स्किन के पोर्स को खोलने के लिए अपनी स्किन को गर्म पानी से साफ करें। अब गैर-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर को एक ऊंगली में लेकर उसमें एक बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएं। अप अपने फेश पर इस मॉइश्चराइजर से फेश मसाज करें। ऐसा करने से आपके मॉइस्चराइजर में मौजूद टी ट्री ऑयल आपके पोर्स को खोलते हैं, और ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करते हैं।

4. ब्लैकहेड्स के लिए टी ट्री ऑयल फेशियल स्क्रब
सामग्री
* बारीक चीनी - 1 बड़ा चम्मच
* जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच
* टी ट्री ऑयल - 1-2 बूंद
* स्टीमर
स्क्रब बनाने का तरीका
टी ट्री ऑयल फेशियल स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने चेहरे को करीब 5 से 10 मिनट तक भाप से सेंके। इसके बाद ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करें। अब इस मिक्सर को अपने चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में फेस पर मसाज करें। कुछ मिनटों तक मसाज करते रहें और फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। टी ट्री ऑयल स्क्रब आपके चेहरे को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। साथ ही ब्लैकहेड्स को सुखाकर आपके पोर्स को खोल देता है।

5. ब्लैकहेड्स के लिए टी ट्री ऑयल क्लींजर
सामग्री
* ऑयल-फ्री फेशियल क्लींजर
* टी ट्री ऑयल - 1-2 बूंदें
क्लींजर बनाने की विधि
अपने पोर्स को रिलेक्स करने के लिए सबसे पहले आप गर्म पानी से अपने चेहरे को क्लीन करें। इसके बाद अपने फेशियल क्लीन्ज़र को थोड़ा से लेकर उसमें टी ट्री ऑयल मिक्स करें। अब क्लींजर से अपने चेहरे की तब तक धीरे-धीरे मालिश करें जब तक आपके चेहरे पर एक अच्छा झाग न बना जाएं। जब चेहरे की मसाज अच्छे से हो जाए तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
