Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गोरी रंगत और बेदाग त्वचा के लिए यूज करें इलायची फेस पैक
महिलाएं अपनी स्किन की देखभाल के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। ब्यूटी ट्रीटमेंट लेकर घरेलू तरीके का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते है इलायची का यूज खाने में महक के अलावा चेहरे की रंगत को निखारने में भी किया जाता है। रंगत निखारने के अलावा इलायची के बहुत से फायदे हैं।

इलायची में विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है। इलायची में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो कि चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने में मदद करता है। चलिए जानते हैं इलायची के फायदे और फेस पैक बनाने का तरीका।

इलायची और गुलाब जल फेस पैक
इलायची में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपकी स्किन को साफ करने में मदद करती है। गुलाब जल स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता हैं। इलायची और गुलाब जल का फेस मास्क स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इस फेस पैक से स्किन बेदाग बनी रहती हैं। फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच इलायची पाउडर लें और उसमें गुलाब जल मिलाएं। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को 5 से 10 मिनट तक लगाएं। हफ्ते में एक बार फेस पैक को लगाएं।

इलायची और शहद
शहद के इस्तेमाल करने से रंगत में निखार आता है। वहीं इलायची को स्किन के लिए अनुसार डिफरेंट तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। दाग धब्बे से छुटाकारा पाने के लिए आप इलायची और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक चम्मच इलायची पाउडर में आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को दाने और दाग धब्बों पर लगाएं। रातभर के लिए पेस्ट को लगा छोड़ दें। सुबह ठंडे पानी से साफ कर लें।

इलायची और दूध
इलायची का फेस पैक के साथ साथ स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इलायची के यूज से चेहरे के ब्लैकहेड्स को आसानी से निकाला जा सकता है। एक चम्मच इलायची पाउडर में एक कटोरी दूध मिला लें। मिश्रण तैयार होने पर इसे गर्दन और चेहेर पर लगाएं मालिश करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस मिल्क क्लींजर को शुरुआत में हफ्ते में एक बार लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
