Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
गर्मियों में स्किन को ठंडक और ग्लोइंग बनाने के लिए यूज करें ये फेसपैक
महिलाएं अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए केमिकल का यूज करती हैं। कई बार केमिकल के यूज की वजह से चेहरे पर जलन होने लगती हैं इतना ही अपने स्किन पर पिंपल भी आ जाते है। स्किन की इन समस्या को दूर करने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाना होगा। स्किन का ख्याल रखने के लिए नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं गर्मियों में स्किन को ठंडक पहुचाने के लिए भी में कुछ फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते है।

गर्मियों में चेहरे रेडनेस, जलन और पिंपल जैसी परेशानी आम होती है, गर्मियों में चेहरे की जलन को कम करने से लिए फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन घरेलू प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से किसी भी प्रकार की एलर्जी नहीं होगी ना ही कोई नुकसान होगा। चलिए जानते है कौन से फेसपैक आपके चेहरे को देंगे ठंडक

खीरा, पुदीना और बेसन
खीरा पुदीना चेहरे को कूलिंग देने का काम करता है। बेसन चेहरे के रंगत को निखारता है। खीरा, पुदीना और बेसन के पैक से गर्मियों में आपकी स्किन को काफी लाभ मिलेगा। इस मिश्रण से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा साथ ही चेहरे के दाग धब्बे भी दूर हो जाएंगे। खीरा पुदीना के पेस्ट बनाने के लिए पुदीना की 5 पत्तिया और आधा खीरा को कद्दु कस करने के बाद 2 चम्मच बेसन मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे धो लें।

नीम और हल्दी
नीम का इस्तेमाल स्किन की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। नीम के पानी से चेहरे धोने से ही सारे दाने कम हो जाते है वहीं हल्दी के इस्तेमाल से चेहरे की रंगत साफ होती है। नीम और हल्दी का फेस पैक बनाने के लिए नीम के 10 पत्तियों को अच्छे साफ करके पीस लें, फिर उसमें हल्दी मिला दें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। कुछ समय बाद अपना चेहरे धो लें।

एलोवेरा और दही
एलोवेरा और दही में नेचुरल कूलिंग इफेक्ट होता है। दही और एलोवेरा स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। एलोवेरा और दही स्किन के साथ साथ बालों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। एलोवेरा और दही के फेसपैक बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल के साथ एक चम्मच दही मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा लें। 20 मिनट बाद सिंपल पानी से मुह धो ले। ऐसा करने से आपके चेहरे की जलन और दाने कम हो जाएंगे। बता दें कि इस पेस्ट को आप अपने बालों में भी लगा सकते हैं। इस पेस्ट से आपके बाल मुलायम हो जाएंगे।

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी
गुलाब जल का यूज स्किन को ठंडक देने के लिए होता हैं। मुल्तानी मिट्टी से स्किन पर जमा ऑयल और गंदगी साफ होता है। गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट स्किन को ठंडक देने के साथ साथ स्किन की रंगत को भी निखारता है। 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। पेस्च के सूखने के बाद चेहरा धो लें। मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर ज्यादा सूखने मत दें क्योंकि इससे स्किन ड्राई हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
