Latest Updates
-
Sunday Morning to Night Nihari Recipe: धीमी आंच पर पकाएं और पाएं रेस्टोरेंट जैसा लजीज स्वाद -
Kainchi Dham जाने का है प्लान तो रुकने की टेंशन करें खत्म, जानिए कहां मिलेंगे सबसे सस्ते और बेस्ट होटल्स -
Happy Brother's Day 2026 Shayari: प्यारा भाई यह मेरा, ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये शायरियां -
Restaurant Style Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
B Letter Babies Names: अपने बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं 'B' से यूनिक और ट्रेंडी नाम? देखें 200+ नामों की लिस्ट -
अनोखा गांव जहां हर घर की पार्किंग में खड़ा है प्राइवेट जेट, सब्जी लेने के लिए भी लोग भरते हैं उड़ान -
Bakrid 2026 Holiday Date: 27 मई या 28 मई, कब है बकरीद की सरकारी छुट्टी? यहां जानें सही तारीख -
UP Style Tangy Kadhi Chawal Recipe: घर पर बनाएं यूपी के स्वाद वाली चटपटी कढ़ी -
गर्मियों में क्यों फूटने लगती है नकसीर? नाक से खून आने पर तुरंत करें ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत -
पेट्रोल के दामों में उछाल और प्रचंड गर्मी का कहर! क्या सच साबित हो रही बाबा वेंगा की सदियों पुरानी भविष्यवाणी
अगर चाहते हैं नेचुरल ग्लोइंग स्किन तो रात सोने से पहले जरूर करें ये काम
हर महिला की चाहत होती है कि उनकी स्किन भी एक्ट्रेस की तरह ग्लोइंग और चमकदार रहे। नेचुरल ग्लोइंग स्किन उम्र के साथ साथ कम हो जाती हैं। चेहरे का ग्लो कम होने कारण बिजी लाइफस्टाइल भी है। बिजी लाइफस्टाइल के कारण भी चेहरे का ग्लो कम हो जाता है। बदलते लाइफस्टाइल में सही खान पान नहीं होने की वजह से चेहरे का ग्लो कम हो जाता हैं और चेहरा थका थका सा दिखने लगता हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं पार्लर और ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार ब्यूटी ट्रीटमेंट से ग्लो कम समय के लिए रहता है। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह ग्लोइंग चमकदार स्किन चाहते है, तो रात को इन टिप्स को फॉलो करें

पानी
पानी पीने से चेहरे पर ग्लो आता हैं। इसलिए आपने पढ़ा होगा कि अधिकतर एक्ट्रेस चेहरे के ग्लो के लिए दिन में ज्यादा मात्रा में पानी पीती हैं। अगर आप भी 24 घंटे अपने चेहरे पर ग्लो चाहती हैं तो रात को सोने से पहले एक गिलास पानी पिएं। ऐसा करने से आपको मिलेगा नेचुरल ग्लो

गाजर
चेहरे के ग्लो के जरुरी है कि आप अपने खानपान में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। स्किन के ग्लो के लिए गाजर बुहत ही फायदेमंद है। रात को सोने से पहले गाजर खाने से डेड सेल्स को खत्म किया जा सकता है। गाजर में विटामिन सी, ए और बी पाया जाता है। जो कि ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत मददगार है।

कॉफी
नेचुरल ग्लो के लिए कॉफी का पेस्ट बहुत ही अच्छा होता हैं।चेहरे के ग्लो के लिए कॉफी का पेस्ट चेहरे पर लगाकर कुछ देर बाद चेहरा धो लें, ऐसा करने से चेहरे पर निखार आ जाएगा। कॉफी से फेशियल करने से चेहरे की डेड स्किन हट जाती है। इससे त्वचा सॉफ्ट और चमकदार होती हैं। कॉपी पेस्ट बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर लें, उसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिलाएं। इसके बाद कच्चा दूध और शहद मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

दूध
ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं अक्सर पार्लर में ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहती है तो रात को सोने से पहले दूध में शहद मिलाएं और 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें । दूध में लैक्टिक ऐसिड होता है जो कि त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

एवोकाडो
एवोकाडो को नेचुरल एंटी एजिंग फल हैं। एवोकाडो स्किन के लिए हेल्दी हैं। एवोकाडो से नेचुरल फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगानें से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग हो जाएंगी। एवोकाडो को डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।

संतरा
संतरा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है। संतरा खाने से चेहरे पर निखार आता है। चेहरे के निखार के लिए रोज एक संतरा खाना चाहिए। वहीं चेहरे पर संतरा लगाने से भी ग्लो आता है। संतरे कि छिलके के पाउडर के साथ गुलाब जल और मुल्तानी मट्टी से पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ समय बाद चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications