Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
झाइयों से छुटकारा पाने के लिए केमिकल के बदले करें ये घरेलू उपाय
किसी भी महिलाएं के लिए झाइयों की समस्या सबसे बड़ी समस्या होती है। झाइयों की वजह से चेहरे की सुंदरता कम हो जाती है। झाइयों को कम करने के लिए महिलाएं पार्लर से फेशियल करवाती है लेकिन इसके बाद भी चेहरे से झाइयां कम होने का नाम नहीं लेता है।

झाइयों की समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खें का यूज कर सकती हैं। ये घरेलू तरीके आपके झाइयों को दूर कर देंगे। चलिए जानते हैं झाइयों को दूर का तरीका।

झाइयों से निजात पाने के लिए यूज करें आलू
आलू में एंटी पिगमेंटेशन गुण पाए जाते हैं जो कि चेहरे को क्लीन करने का काम करता है। झाइयों से छुटकारा पाने के लिए एक कच्चा आलू लें और आधा काटकर पानी में डालें। आलू को झाइयों पर 10 मिनट तक रगड़े। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस घरेलू तरीके को हफ्ते में दो से तीन बार करें।

दही का इस्तेमाल कर झाइयों को करें अलविदा
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो कि स्किन डेड सेल्स को दूर करता है। झाइयों को निजात पाने के लिए दही को स्किन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दे। कुछ देर बाद पानी से चेहरे धो लें।

झाइयों को कम करने के लिए यूज करें नारियल तेल
नारियल तेल स्किन की डेड सेल्स को हटाने में मददगार होता है। नारियल तेल यूज करने से त्वचा की झाइयों से छुटकारा पाया जा सकता है। स्किन को अच्छे से साफ करे लें। इसके बाद चेहरे पर नारियल तेल लगाएं, हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। मसाज करने के 30 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार स्किन पर नारियल तेल लगाएं।

पपीता का इस्तेमाल कर झाइयों को करें कम
पपीते में एक्सफोलिएटिंग तत्व पाए जाते है, जो कि स्किन की झाइयों को कम करने में मदद करता है। झाइयों को कम करने के लिए 3 बड़े चम्मच पपीता का मैश लें, 2 चम्मच 2 दूध लें। 1 चम्मच शहद लें। इन सब चीजों को अच्छे से मिला लें। पेस्ट तैयार होने के बाद चेहरे पर लगाएं 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

झाइयों को कम करने के लिए हल्दी है असरदार
हल्दी स्किन पिगमेंटेशन को कम करने में काफी लाभकारी होता है। थोड़ी हल्दी और गुलाब जल लें। हल्दी और गुलाब जल को अच्छे से मिलाएं। पेस्ट तैयार होने के बाद स्किन पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
