Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
ड्राई स्किन के लिए यूज करें ये 10 होममेड मॉइस्चराइजर, मिलेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

ड्राई स्किन वाले लोग स्मूथ और सॉफ स्किन पाने के लिए कई चीजे अपनी स्किन पर ट्राई करते हैं। मौसम बदलने के साथ अक्सर हमारी स्किन भी ड्राई होने लगती है। जिसके कारण स्किन परतदार हो जाती है, जो स्किन पर खुजली का कारण बनता है। इससे स्किन की खूबसूरती और चमक दोनों ही खो जाती है। ऐसे में ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए आपको अपनी स्किन पर ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे उन्हें पोषण मिल सकें। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी सामग्री लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपने ड्राई स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बना पाएंगे।
ड्राई स्किन के लिए होममेड मॉइस्चराइजर
1. एवोकैडो ऑयल
एवोकैडो का तेल आपकी स्किन और बालो को पोषण देने का काम करता है। आप इस तेल को बिना किसी चीज में मिलाए सीधे अपनी स्किन पर उपयोग कर सकते हैं। इस तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड और जरूरी विटामिन के गुण मौजूद होते हैं जो आपके ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज करने मे मदद करते हैं।
2. अंडे की जर्दी और बादाम का तेल
अंडे की जर्दी में फैट होता है जो मॉइस्चराइजिंग एजेंट के रूप में काम करता है। वहीं बादाम के तेल में विटामिन ई, फैटी एसिड, प्रोटीन, पोटेशियम, जिंक और कई अन्य खनिज और विटामिन के गुण मौजूद होते है। इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर लगाने से आपको कई स्किन बेनिफिट्स होते हैं।
3. फ्रेस क्रीम और केला
फ्रेस क्रीम एक बेस्ट मॉइस्चराइजिंग क्रीम की तरह काम करता है। ड्राई स्किन वालों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। आप फ्रेस क्रीम के साथ केले को मिलाकर अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। जब क्रीम को केले की नेचुरल मॉइस्चराइजिंग विशेषताओं के साथ जोड़ा जाता है, तो यह ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।
4. नारियल का तेल और शहद
नारियल के तेल और शहद को नेचुरल मॉइस्चराइजर माना जाता है जो ड्राई और परतदार स्किन को पोषित करने में मदद करता है। आप इन दोनों सामग्री को एक साथ मिलाकर अपनी स्किन पर अप्लाई करें। इससे आपको सॉफ्ट स्किन पाने में मदद मिलेगी।
5. केला और शहद
केले और शहद दोनों में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, लेकिन बाद के एंटी-बैक्टीरियल लाभों के साथ, यह उपाय ड्राई स्किन के कारण होने वाले संक्रमण और एलर्जी को दूर रखने में भी मदद करता है। केले और शहद का उपयोग करके आप एक हेल्दी फेस मास्क तैयार कर सकते हैं जो आपकी स्किन को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करेगा।
6. मेयोनेज और बेबी ऑयल
मेयोनेज में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इसमें बेबी ऑयल मिलाकर लगाने से आपको ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। इसे बनाना भी काफी आसान है।
7. ओट्स बाथ
ड्राई स्किन के लिए ओटमील बाथ एक बेहतरीन उपाय है। इसे नेचुरल पदार्थ के रूप में जाना जाता है जो ड्राई स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। बस आपको नहाने के पानी में ओटमील का पाउडर मिलाना है। आप चाहे तो ओटमील युक्त बॉडी लोशन का उपयोग भी कर सकते हैं। ओट्स में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण आपके ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है।
8. मुलेठी और एलोवेरा
मुलेठी में एंटीऑक्सिडेंट के गुण मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन को होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करता है। एलोवेरा एक नेचुरल स्किन मॉइस्चराइजर के रूप में जाना जाता है। इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर लगाने से ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है।
9. चॉकलेट और शहद
स्किन के लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है। वहीं चॉकलेट में प्रचुर मात्रा में मौजूद कैफीन आपकी स्किन को चमकदार बनाने का काम करता है। चॉकलेट में पाए जाने वाले फैट में स्किन मॉइस्चराइज़ करने के गुण होते हैं जो धीरे-धीरे स्किन को एक्सफोलिएट करता है।
10. एलोवेरा, शहद और बादाम का तेल
एलोवेरा अपने पौष्टिक और मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। ऐसे में जब शहद और बादाम के तेल के साथ एलोवेरा को मिलाकर स्किन पर लगाया जाता है तो इससे आपकी स्किन को ज्यादा लाभ मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
