Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
ग्लोइंग स्किन के लिए यूज करें ये ओवरनाइट ब्यूटी टिप्स
महिलाएं अक्सर अपनी स्किन की देखभाल के लिए दिन के समय चेहरे पर ब्यूटी टिप्स का यूज करती हैं। क्या आप जानते है त्वचा की देखभाल के लिए रात का समय बहुत ही लाभकारी होता है।

स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप रात को ब्यूटी टिप्स का यूज कर सकती हैं। चलिए जानते है ओवरनाइट ब्यूटी टिप्स जिसके इस्तेमाल से आपकी खूबसूरती बढ़ सकती है कई गुना।

पिंपल और एक्ने से राहत पाने के लिए ओवरनाइट ब्यूटी टिप्स
पिंपल और एक्ने चेहरे से जल्दी ठीक होने का नाम नहीं लेते हैं। एक्ने से राहत पाने के लिए आप ओवरनाइट मास्क का यूज कर सकती हैं। मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 3 से 4 चम्मच एलोवेरा और टी ट्री ऑयल की 2 बूंदे मिलाएं। रात को सोने से पहले इस मिश्रण को एक्ने वाली जगह पर लगा लें। इसे रात भर लगा रहने दें। सुबह चेहरा ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिनों बाद एक्ने और पिंपल चेहरे से दूर हो जाएंगे।

फटी एड़ियों के यूज करें ये टिप्स
फटी एड़ियों से परेशान है तो आप शिया बटर और एलोवेरा जेल का यूज कर सकती हैं। फटी एड़ियों में देसी घी का यूज किया जा सकता हैं। दो चम्मच सिया बटर और 3 चम्मच एलोवेरा जेल लें। दोनों को अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को अपने एडियों में रात भर के लिए लगा दें। कुछ ही दिनों में फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी।

ग्लोइंग स्किन के लिए ओवरनाइट ब्यूटी हैक्स
ग्लोइंग स्किन के लिए एक बाउल में 4 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच जोजोबा कोई भी एसेंशियल ऑयल लें। सबको अच्छे से मिक्स कर ले। इसके बाद इस मिश्रण से चेहरे की मालिश करें। अगले दिन सुबह ठंडे पानी से मुंह धो लें।

बालों की देखभाल के लिए ओवरनाइट ब्यूटी टिप्स
बालों की देखभाल के लिए प्याज का रस प्याज का रस बहुत ही असरदार है। एक कप प्याज का रस और आधा कप एलोवेरा जेल लें। इसे अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। रात भर इसे रहने दे। सुबह गुनगुने पानी से बाल धो लें।

चौड़ी और घनी आईब्रो के लिए ब्यूटी टिप्स
मोटी और घनी आईब्रो के लिए इस ओवरनाइट ब्यूटी टिप्स का यूज जरुर करें। 1 चम्मच अरंडी का तेल, 2 बूंद मेहंदी का तेल, 2 बूंद जैतूल का तेल मिलाएं। इसे आई ब्रों पेंसिल की की मदद से अपनी आईब्रो पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपकी आईब्रो घनी और खूबसूरत हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
