Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना काल में प्री ब्राइडल लुक के लिए पार्लर नहीं बल्कि घर पर बैठे इन टिप्स का करें इस्तेमाल
वेडिंग सीजन शुरु हो चुका है। कोरोना काल में शादी के दौरान ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते है। कोरोना के बढ़ते केस की वजह से कोरोना से सेफ्टी अहम मसला बन गया है। कोरोना वायरस को देखते हुए शादी की तैयारिया, शॉपिंग, दुल्हन का प्री ब्राइडल एक समस्या बन गई है।

ज्यादातर महिलाएं अपने प्री ब्राइडल को लेकर परेशान रहती हैं। प्री ब्राइडल कहां से करवाया जाएं। अगर आप भी कोरोना काल में शादी कर रही है तो आप घर पर इन टिप्स की मदद से अपने त्वचा पर प्री ब्राइडल जैसा निखार ला सकती हैं। चलिए जानते हैं होममेड टिप्स जिसकी मदद से आप अपनी त्वचा पर पार्लर जैसा प्री ब्राइडल निखार ला सकती हैं।

ग्लोइंग स्किन
लड़कियां अपने चेहरे के ग्लो को लेकर काफी परेशान रहती हैं। हर लड़की का सपना होता है जब वह दुल्हन बने तो वह सबसे सुंदर लगें। अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहती है तो शादी से एक महीने पहले दूध में केसर डालकर पीना शुरु कर दें। केसर वाले दूध से चेहरा साफ रहेगा और चेहरे पर निखार देखने को मिलेगा।

डार्क सर्कल
कुछ महिलाएं डार्क सर्कल को लेकर काफी परेशान रहती हैं। डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए आप खीरे के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे का इस्तेमाल करने से आंखों की थकान दूर हो जाएगी। आंखों के नीचे खीरे का रस लगाकर मसाज करें इससे आंखों के नीचे का कालापन दूर हो जाएगा।

होममेड हेयर मास्क
प्री ब्राइडल में ना केवल चेहरे बल्कि बालों का भी ध्यान रखना चाहिए। बालों की देखभाल के लिए आप घर पर हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क के लिए आप अंडे के पीले वाले हिस्से को लगाएं। इसे 45 मिनट तक बालों में लगाएं। इसके बाद पानी से अपने बालो धो लें। इस हेयर मास्क को हफ्ते में 2 बार लगाएं। इससे बालों में शाइन आ जाएगी।

बॉडी मसाज
शादी में कई काम होते है जिससे थकान हो जाती है। वहीं शादी से पहले कई रस्में होती है जिससे थकान हो जाती है। शरीर की देखभाल के लिए आप सरसों के तेल या फिर नारियल तेल से शरीर की मसाज कर सकते हैं। मसाज करने से ब्लड सुर्कुलेशन ठीक रहता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।

हेल्दी डाइट और नींद
शादी से पहले नींद लेनी चाहिए। पूरी नींद ना लेने की वजह से चेहरे पर थकान देखने को मिलती है। ग्लोइंग स्किन के लिए हेल्दी डाइट लें साथ में अपनी नींद भी पूरी करें।



Click it and Unblock the Notifications
