Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
न्यू ईयर पार्टी में ग्लोइंग स्किन के लिए इन 7 टिप्स को करें फॉलो
न्यू ईयर आने वाला है। न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी की जाती है। न्यू ईयर पार्टी में हर कोई खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं। न्यू ईयर पर स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए ना केवल ड्रेस बल्कि त्वचा की देखभाल भी बहुत जरुरी होती है। न्यू ईयर पर ग्लोइंग स्किन के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नेचुरल ग्लो पाने के लिए होममेड तरीका सबसे बेस्ट होता है। न्यू पर ग्लोइंग स्किन के लिए आपको एक हफ्ते पहले ही अपनी त्वचा की देखभाल शुरु कर देनी चाहिए। न्यू ईयर पार्टी से 7 दिन पहले आप त्वचा की देखभाल के लिए इन स्किन केयर टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

न्यू ईयर पर चेहरे पर ग्लो के लिए इन टिप्स को 7 दिन तक फॉलो करें
पहला दिन
त्वचा की देखभाल के लिए पहले दिन बादाम का तेल का इस्तेमाल करें। बादाम का तेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बादाम का तेल लगाने से चेहरे पर चमक और शाइन आती है। बादाम का तेल आप मॉइश्चराइजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस वॉश से चेहरे साफ करें इसके बाद चेहरे पर बादाम का तेल लगाएं।

दूसरे दिन
न्यू ईयर पार्टी में शाइन करने के लिए आप दूसरे दिन बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन का इस्तेमाल करने से स्किन क्लीन और बेदाग नजर आती हैं। बेसन लगाने से डेड स्किन हट जाती है। चेहरे पर बेसन लगाने के लिए आप फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए बेसन और गुलाब जल लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में एक बार बेसन का फेस पैक चेहरे पर लगाएं।

तीसरा दिन
न्यू ईयर पार्टी में ग्लोइंग स्किन के लिए तीसरे दिन कच्चा दूध का इस्तेमाल करें। कच्चा दूध नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। न्यू ईयर के समय काफी ठंड होती है। ठंड के मौसम में स्किन ड्राई और रफ हो जाती है। मुलायम और सॉफ्ट स्किन के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चा दूध लगाने के लिए एक बाउल में दूध लें। कॉटन की मदद से चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं।

चौथे दिन
एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा होता है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से चेहरे पर शाइन देखने को मिलती है। एलोवेरा जेल लगाने से फाइन लाइन्स और पिंपल की परेशानी दूर होती है। एलोवेरा जेल को आप अपने स्किन कयर रुटीन में शामिल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को आप गुलाब जल के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल को आप नाइट क्रीम की तरह यूज कर सकते हैं।

पांचवा दिन
न्यू ईयर पर ग्लोइंग स्किन के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। पांचवे दिन त्वचा पर शहद का इस्तेमाल करें। ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए शहद का फेस पैक काफी अच्छा माना जाता है। शहद का इस्तेमाल करने से चेहरे की रंगत में निखार आता है। शहद का फेसपैक बनाने के लिए शहद, मुल्तानी मिट्टी, नींबू का रस और पानी लें। शहद, मुल्तानी मिट्टी, नींबू का रस और पानी मिक्स करके फेस पैक बना लें। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें।

छठा दिन
छठे दिन आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। हल्दी स्किन को रिपेयर करने में मदद करती हैं। हल्दी को स्किन टोनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कि चेहरे पिंपल और एक्ने को कम करने में मदद करते हैं।

सातवां दिन
ग्लोइंग स्किन के लिए सातवें दिन आप नीम और तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम और तुलसी में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो कि पिंपल और एक्ने को कम करने में मदद करते हैं। नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कि स्किन को रिपेयर करता है साथ ही स्किन इंफेक्शन को भी दूर करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
