Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
नाइट पार्टी के बाद चेहरे की पफीनेस और डलनेस को दूर करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
हमारे रुटीन का असर स्किन पर पड़ता है। तनाव और ज्यादा काम की वजह से नींद पूरी ना लेने की वजह से स्किन काफी डल और बेजान नजर आती है। देर रात तक फोन का इस्तेमाल और एल्कोहल का सेवन करने से भी स्किन डल और बेजान नजर आती है। सर्दियों का सीजन वेडिंग सीजन होता है। सर्दियों में लोग जमकर नाइट पार्टी करते हैं। नाइट पार्टी में लोग एल्कोहल का सेवन करते है।

लेकिन क्या आप जानते हैं, आपकी नाइट आउट पार्टी का आपकी स्किन पर क्या असर पड़ता है। रात भर पार्टी करने से स्किन पफी नजर आती हैं साथ ही चेहरे की रौनक भी कम हो जाती है। अगर आप भी नाइट पार्टी करती हैं तो आप इन स्किन केयर टिप्स की मदद से अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं रातभर पार्टी करने के बाद त्वचा की देखभाल कैसे करें।

खूब पानी पिएं
रात को पार्टी करने के बाद अगले दिन स्किन डल और बेजान नजर आती है। स्किन की फ्रेशनेस बनाएं रखने के लिए खूब सारा पानी पीना चाहिए। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती हैं। पानी से स्किन की फाइन लाइन्स और झुर्रियां नजर नहीं आती हैं। पानी से पीने से हैंगओवर भी कम होता है।

स्किन को करें मॉइश्चराइजर
त्वचा की देखभाल के लिए स्किन को मॉइश्चराइज करना बहुत जरुरी होता है। रात को पार्टी करने से स्किन डल और बेजान नजर आती हैं। स्किन की देखभाल के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन का नेचुरल ऑयल बना रहता है। मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है साथ ही स्किन चमकदार दिखती हैं।

डबल क्लींजिंग करें
नाइट आउट के बाद स्किन की देखभाल के लिए डबल क्लींजिंग की जरुरत होती है। डबल क्लींजिंग करने से त्वचा की जमी गंदगी और मेकअप हट जाता है। डबल क्लींजिंग करने के लिए सबसे पहले ऑयल बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। इसके बाद स्किन की डेड सेल्स हटाने के लिए वॉटर बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें।

रोलर का इस्तेमाल करें
रात भर पार्टी करने से स्किन पफी और बेजान नजर आती हैं। स्किन की देखभाल के लिए आप रोलर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन की पफीनेस को कम करने के लिए चेहरे पर रोलर का इस्तेमाल करें। फेस रोलर का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और रिलैक्स रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
