Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
टैनिंंग हटाने के लिए वैसलीन के दो यूजफूल हैक्स, स्किन फिर से हो जाएगी पहले जैसी
वैसलीन का उपयोग ना सिर्फ फटे होठों को मुलायम बनाते में किया जाता है, बल्कि स्किन से जुड़े इसके कई और भी फायदे हैं। हालांकि अधिकांश लोगों का ये मानना है कि ये खासकर सर्दियों में स्किन को पोषण देने में मददगार है। लेकिन अगर आप भी ऐसा सोच रहे है तो मैं बतादूं कि आप गलत सोच रहे है क्यूंकि गर्मियों में भी वैसलीन काम आ सकता है। वो भी सनबर्न हटाने के लिए, जी हां, वैसलीन के जरिए आप सन टेन को आसानी से हटा सकते है।

वैसलीन या पेट्रोलियम जेली, जब आपकी सनबर्न त्वचा पर लगाई जाती है, तो उससे स्किन डैमेज को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। जो आपकी स्किन को स्मूद बनाने और उसमें मॉइश्चर को लॉक करने में मदद करता है। यह एक दीवार के रूप में काम करता है, जो स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले पार्टिकल को स्किन के अंदर तक जाने से रोकता है जिसकी वजह से जलन की शिकायत हो सकती है। यहां हम आपको, घर पर अपने सनटैन से आसानी से छुटकारा पाने के लिए वैसलीन का उपयोग करने के दो सरल उपाय बताने जा रहे हैं। जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।
पहला तरीक
सामग्री
इसके लिए आपको जिन चीजों को जरूरत है वो आपके घर में आसानी से मिल सकती है। इसके लिए आपको चाहिए वैसलीन एक चम्मच, शहद एक चम्मच, नींबू का रस आधा चम्मच, गुनगुना दूध एक चम्मच।
उपाय
एक कटोरी लें, उसमें शहद, वैसलीन और ताजा नींबू का रस मिलाएं। फिर, इस मिक्सर में एक बड़ा चम्मच गर्म दूध मिलाएं। एक चिकना पेस्ट बनने तक सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाते रहे। फिर कॉटन बॉल की मदद से इस पेस्ट को अपने शरीर के टैन्ड हिस्सों पर लगाएं। इस पेस्ट को अपने शरीर पर लगाने के बाद लगभग 2-3 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में मालिश करें। फिर इसे लगभग 20-30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। बल्कि आप इसे रात भर के लिए छोड़ भी सकते हैं। फिर अगली सुबह, टैन्ड हिस्सों को गुनगुने पानी से धो लें। और एक साफ तौलिये से अपनी त्वचा को थपथपाकर सुखाएं। ये पेस्ट जो असर दिखाएगा वो आपके लिए किसी जादू से कम नहीं होगा।
आप इस रैमिडी को सप्ताह में दो या तीन बार इस्तेमाल कर सकते है।

दूसरा तरीका
सामग्री
इसके लिए आपको चाहिए वैसलीन एक चम्मच, एक चम्मच एलोवेरा जेल, गुलाब जल की 3-4 बूंदे।
उपाय
एक कटोरी लें, उसमें वैसलीन, फ्रेश एलोवेरा जेल और गुलाब जल ड़ालें। एक स्मूद पेस्ट बनने तक सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाते रहे। फिर कॉटन बॉल की मदद से इस पेस्ट को अपने शरीर के टैन्ड हिस्सों पर लगाएं। इस पेस्ट को भी अपने शरीर पर लगभग 2-3 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में मालिश करें। इस पेस्ट को लगभग 20-30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। बल्कि इस पेस्ट को भी आप रात भर के लिए लगाकर छोड़ सकते हैं। और अगली सुबह, टैन्ड हिस्सों को गुनगुने पानी से धो लें। फिर एक साफ तौलिये से अपनी स्किन को थपथपाकर सुखाएं।
इस रैमेडी को रोजाना एक बार लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
