Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
जानें विंटर में स्किन के लिए क्यों जरुरी है विटामिन सी
इन दिनों विटामिन सी सीरम महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। दरअसल विटामिन सी स्किन की सभी समस्याओं को दूर करता है। विटामिन सी सीरम को आप डल स्किन, ड्राई और नेचुरल किसी भी स्किन टाइप पर इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन सी ना केवल त्वचा को ग्लोइंग बनाता है बल्कि चेहरे के दाग धब्बे और पिंपल को भी ठीक करता है। खासकर विंटर सीजन में विटामिन सी सीरम त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं विटामिन सी के फायदे।

सर्दियों में स्किन हाइड्रेट के लिए फायदेमंद है विटामिन सी सीरम
सर्दियों में स्किन रफ और डल हो जाती है। सर्दियों में स्किन को हाइड्रेट करने के लिए विटामिन सी काफी अच्छा होता है। विटामिन सी का इस्तेमाल कर स्किन को इंस्टेंट हाइड्रेट कर सकते हैं। विटामिन सी स्किन की नेचुरल नमी बनाएं रखता है। सर्दियों में स्किन का मॉइश्चराइज बनाने के लिए आप विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एंटी एजिंग
विटामिन सी एंटी एजिंग की तरह भी काम करता है। विटामिन सी का इस्तेमाल करने से बढ़ती उम्र के लक्षण को रोका जा सकता है। विटामिन सी सीरम प्री मैच्योर साइन को कम कर त्वचा पर झुर्रियों को रोकता है साथ ही स्किन को जवां और ग्लोइंग बनाता है।

स्किन ब्राइटनिंग के लिए बेस्ट है विटामिन सी सीरम
सर्दियों में स्किन डल और काली हो जाती है। सर्दियों के मौसम में फ्रेश और ब्राइट स्किन के लिए आप विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन सी सीरम डार्क स्पॉट्स को कम करता है जिससे स्किन ब्राइट नजर आती हैं। आप खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए विंटर सीजन में विटामिन सी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टाइट स्किन
सर्दियों में स्किन डल और बेजान हो जाती है। सर्दियों में त्वचा की देखभाल ना कई जाए तो स्किन ढीली हो जाती है। त्वचा की देखभाल के लिए सर्दियों में आप विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन सी सीरम त्वचा को टाइट करने में मददगार है। त्वचा पर विटामिन सी सीरम लगाने से स्किन की फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम हो जाती है जिससे स्किन टाइट और ब्राइट नजर आती है। विटामिन सी एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है जो कि डैमेज स्किन को रिपेयर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
