Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
तरबूज का जूस गर्मियों में सबसे फायदेमंद, त्वचा का बढ़ेगा ग्लो और स्किन होगी बेदाग
खूबसूरत और बेदाग स्किन हर महिला की चाहत होती है। ग्लोइंग और निखरी त्वचा के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। बेदाग त्वचा के लिए महिलाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं।

बेदाग स्किन के लिए महिलाओं को ब्यूटी ट्रीटमेंट के बदले घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। दाग धब्बों को दूर करने के लिए गर्मियों में तरबूज का जूस काफी लाभदायक होता है।

ग्लोइंग स्किन
तरबूज के जूस में विटमिन A पाया जाता है। विटामिन ए के सेवन से चेहरे पर निखार देखने को मिलता है। ग्लोइंग स्कि के लिए तरबूज का जूस काफी फायदेमंद होता है। तरबूज का जूस पीने से त्वचा का रंगा गोरा होता है। तरबूज का जूस पीने स्किन पर हर तरह की गंदगी दूर हो जाती है। तरबूज से चेहरे की मालिश करने से भी चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। वहीं तरबूज और दूध को मिलाकर पेस्ट तैयार कर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें। कुछ देर बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने आपकी स्किन ग्लोइंग और जवां बन जाएगी।

मुंहासे से पाएं निजात
तरबूज का जूस चेहरे की रंगत साफ करने के साथ साथ चेहरे की कील मुंहासों को भी दूर करता है। अगर आप मंहासे से परेशान है तो तरबूज का जूस पीना शुरु कर दें।

बेदाग त्वचा
तरबूज का जूस पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है। जिसकी वजह से स्किन से गंदगी और विषैले तत्व बाहर निकल जाते है जिससे स्किन बेदाग और निखरी बन जाती हैं। तरबूज में पानी की ज्यादा मात्रा होती है जिसकी वजह से स्किन में पानी की कमी नहीं होती है। बता दें कि तरबूज में एंडी एजिंग के गुण पाए जाते है जो स्किन को टाइट बनाने में मदद करता है।

तरबूज का जूस बनाने की विधि
तरबूज का जूस बनाने के लिए पुदीना, नींबू और काला नमक की जरुरत है। सबसे पहले तरबूज को छीलकर उसे छोटे टूकडे में काट लें। इसके बाद मिक्सी के जार में डाल कर इसे पीस लें। इसके बाद इसे छान लें ताकि बीज निकल जाए। तरबूज के जूस में आप चीनी भी मिला सकते है। तरबूज का जूस बनाने के 10 मिनट के अंदर इसे पी लेना चाहिए। ज्यादा देर तक रखा हुआ जूस सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
