Latest Updates
-
Hotel Style Rich Paneer Butter Masala Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और लाजवाब स्वाद -
प्रेग्नेंसी में थायराइड लेवल कितना होना चाहिए? जानिए थायराइड कंट्रोल करने के आसान तरीके -
घर पर रखे सूखे नारियल से ऐसे बनाएं 100% शुद्ध नारियल तेल, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड -
Street Style Aloo Tikki Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
Vastu Tips: घर में 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर बदल सकती है आपकी किस्मत; जानें लगाने की सही दिशा और लाभ -
सनटैन कम करने के लिए बेसन में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, मिनटों में मिलेगी साफ और निखरी त्वचा -
Belly Fat Loss Tips: बेली फैट कम करने के लिए बस करें ये 3 काम, महीने भर में दिखने लगेगा फर्क -
रात में खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट वॉक करने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे, पाचन से लेकर वजन रहेगा कंट्रोल -
Brother's Day Wishes 2026: बचपन की यादें, वो खट्टी-मीठी तकरार! ब्रदर्स डे पर भाई को भेजें ये स्पेशल संदेश -
5 Minute Pressure Cooker Masoor Dal Recipe: कम समय में बनाएं होटल जैसा स्वाद
पेट्रोलियम जेली बनाने के लिए बस अपनाएं ये तरीका
ठंड के मौसम में हम सभी अपने स्किन केयर रूटीन में पेट्रोलियम जेली को अवश्य शामिल करते हैं। चाहे हाथों का रूखापन हो, या होंठ फट गए हो या पैरों में क्रैक्स हों, इन सभी समस्याओं को दूर करने में पेट्रोलियम जेली एक बेहद ही अहम् भूमिका निभाती है। यूं तो ठंड के मौसम में बाजार में पेट्रोलियम जेली आसानी से मिल जाती है। लेकिन इसे घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको बहुत कम सामग्री व बहुत कम मेहनत लगेगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही पेट्रोलियम जेली बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-

पेट्रोलियम जेली बनाने का तरीका-
घर पर पेट्रोलियम जेली बनाने के लिए आपको बहुत अधिक सामग्री की आवश्यकता नहीं होगी। चूंकि आप इसे घर पर बनाती हैं, इसलिए यह आपकी स्किन के लिए पूरी तरह से सेफ है। इतना ही नहीं, घर पर पेट्रोलियम जेली बनाते समय आप अपनी पसंद के अनुसार उसमें एसेंशियल ऑयल को मिक्स कर सकती हैं। उपयोग की जाने वाली सामग्री एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और कीटाणुनाशक गुणों से भरपूर होती है।
आवश्यक सामग्री-
• वर्जिन कोकोनट ऑयल- 1 कप
• वर्जिन ऑलिव ऑयल- 1 कप
• बीसवैक्स - 2 बड़े चम्मच
• टी ट्री एसेंशियल ऑयल- 10 बूंद
पेट्रोलियम जेली बनाने के लिए स्टेप्स
• एक कांच के बाउल को सॉस पैन में रखें। एक डबल बॉयलर बनाने के लिए आधे बर्तन में पानी भर लें।
• जब डबल बॉयलर तैयार हो जाए, तो कटोरे में 1/4 कप नारियल का तेल और 2 बड़े चम्मच बीसवैक्स डालें। पैन में मध्यम-धीमी आंच पर सामग्री को पूरी तरह से पिघलाने में लगभग 5 मिनट का समय लगना चाहिए।
• जब बीसवैक्स और नारियल का तेल पिघल जाए तो पैन को आंच से उतार लें।
• मिश्रण को चिकना बनाने के लिए इसे एक बार और चलाएं।
• अब आप इसमें जैतून का तेल और टी ट्री एसेंशियल ऑयल डालें और मिश्रण को तब तक फेंटें जब तक यह क्रीमी न हो जाए।
• होममेड पेट्रोलियम जेली के मिश्रण को अच्छी तरह फेंटने के बाद एक कांच के जार या अन्य कंटेनर में ढक्कन के साथ डालें।
• पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करने से पहले इसे दो से तीन घंटे के लिए ठंडा होने दें ताकि यह जम सके।
• घर के बने पेट्रोलियम जेली को अगर रूम टेंपरेचर पर रखा जाए तो इसे एक साल तक बेहद आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
सिर्फ दो चीजों से बनाएं पेट्रोलियम जेली
अगर आप एक बेहद ही आसान तरीके से पेट्रोलियम जेली बनाना चाहती हैं तो ऐसे में बेहद कम सामग्री से भी इसे तैयार कर सकती हैं। सिर्फ जैतून का तेल और बीसवैक्स भी एक बेहतरीन पेट्रोलियम जेली की तरह काम कर सकती है।
आवश्यक सामग्री-
• 1/8 कप बीसवैक्स
• 1/2 कप जैतून का तेल
वैसलीन बनाने का तरीका-
• आप दोनों सामग्री को एक सॉस पैन में डालें और बहुत कम आंच पर तब तक गर्म करें जब तक कि बीसवैक्स पिघल न जाए।
• जबकि यह गर्म है, एक जार या किसी अन्य कंटेनर में डालें।
• अब आप इसे ठंडा होने दें। आपकी पेट्रोलियम जेली बनकर तैयार है।
• वैसलीन की तरह आप इसे इस्तेमाल करें।
नोट- अगर आप चाहें तो इस मिश्रण में लैवेंडर, यूकेलिप्स या पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को भी मिक्स कर सकती हैं।
तो अब देर किस बात की! आप भी घर पर ही बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करके पेट्रोलियम जेली बनाएं और नेचुरल तरीके से अपनी स्किन की केयर करें।



Click it and Unblock the Notifications