Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विंटर में एक्सरसाइज करते हुए स्किन को यूं करें प्रोटेक्ट
फिट रहने के लिए वर्कआउट करना बेहद आवश्यक है। आमतौर पर, लोग अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के लिए वर्कआउट करते हैं। मौसम चाहे कोई भी क्यों ना हो, लेकिन फिटनेस फ्रीक लोग अपने वर्कआउट रूटीन को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करते हैं। लेकिन विंटर में वर्कआउट करते हुए ठंडी हवाओं का कहर आपकी स्किन पर भी पड़ता है। ऐसे में यह जरूरी होता है कि आप अपनी सेहत के साथ-साथ स्किन का भी पूरा ख्याल रखें। विंटर एक्सरसाइज के दौरान स्किन का ख्याल रखना इतना भी कठिन नहीं है। बस जरूरी है कि आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि विंटर में एक्सरसाइज के दौरान आप अपनी स्किन को किस तरह प्रोटेक्ट करें-

खुद को हाइड्रेटेड रखें
सर्दी एक ऐसा समय होता है जब लोग कम पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन याद रखें कि आप जिम या खेल के मैदान में बहुत पसीना बहाते हैं, तो ऐसे में आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। उचित हाइड्रेशन आपकी स्किन को एक चमक देता है। यह आपकी हेल्थ और स्किन दोनों के लिए ही बेहद आवश्यक है।
अच्छी कवरेज वाले सनस्क्रीन का करें प्रयोग
अगर आप विंटर में वर्कआउट कर रहे हैं तो हो सकता है कि आप सनस्क्रीन को इतना महत्व ना दें। लेकिन फिटनेस रूटीन के दौरान अगर आप आउटडोर में वर्कआउट कर रहे हैं तो ऐसे में सनस्क्रीन लगाना बेहद आवश्यक हाता है। यह आपकी स्किन को यूवी किरणों से बचाने में मददगार है।
मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें
जब आप वर्कआउट करते हैं तो ऐसे में पसीना आना लाजमी है। लेकिन लगातार आने वाला पसीना अंदर और बाहरी तौर पर दोनों ही तरह से निर्जलीकरण का कारण बनता है। इसलिए आपको अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज करने की जरूरत है। सनस्क्रीन के बाद मॉइश्चराइजर अवश्य लगाएं। यह आपकी स्किन को बहुत अधिक रूखा होने से बचाएगा।
ओमेगा-3 के इनटेक पर करें फोकस
आपको शायद पता ना हो, लेकिन ओमेगा-3 आपकी हेल्थ और स्किन दोनों के लिए ही आवश्यक है। ओमेगा -3 का सेवन बढ़ाने से आपको अपनी स्किन की लोच बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, यह तेल उत्पादन को नियंत्रित करता है और पसीने के कारण ब्रेकआउट की संभावना को कम करता है।
अलग तौलिए का करें इस्तेमाल
जिम या मैदान पर वर्कआउट करते समय हमेशा दो तौलिए अपने पास रखें। एक का उपयोग पसीने को पोंछने के लिए और दूसरे को चेहरा धोने के बाद अपना चेहरा सुखाने के लिए करें। कभी भी दोनों को एक साथ न मिलाएं, क्योंकि ऐसा करने से स्किन में संक्रमण हो सकता है।
बार-बार चेहरा ना करें टच
यह एक जरूरी टिप है, जिस पर ध्यान दिया जाना बेहद आवश्यक है। जब आप वर्कआउट करते हैं तो आपको बार-बार पसीना आता है। ऐसे में हम बार-बार अपने फेस को टच करते हैं। हालांकि, ऐसा करना बिल्कुल भी उचित नहीं माना जाता है। जब आप बार-बार अपने फेस को टच करते हैं तो इससे फेस पर इंफेक्शन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए, कोशिश करें कि आप अपने पास टॉवल रखें और हर बार उसी का इस्तेमाल करें।
शॉवर लें
वर्कआउट के बाद अगर आप स्किन इचिंग, रेडनेस या खुजली आदि से बचना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आप शॉवर लें। वर्कआउट के बाद जब आपका शरीर कूलडाउन हो जाए तो ऐसे में शॉवर लेना यकीनन बेहद आवश्यक हो जाता है। अगर आप इसे अवॉयड करते हैं तो इससे स्किन पर जमी हुई गंदगी व पसीने के कारण रैशेज व एक्ने होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। हालांकि, एक्सरसाइज के तुरंत बाद शॉवर लेने की जगह पहले शरीर के तापमान को सामान्य होने दें।



Click it and Unblock the Notifications
