Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या है हाइड्रा फेशियल? जो देता है बॉलीवुड सेलेब्स की तरह ग्लोइंग स्किन
क्या आपके मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि ये बॉलीवुड डीवाज आखिर ऐसा क्या लगाती है जिससे इनकी स्किन यंग और ग्लोइंग लगती है ?और 50 की उम्र पर पहुंचने के बाद उनकी स्किन इतनी टाइट कैसे रहती है ? तो आज हम आपको उस ब्यूटी सीक्रेट के बारे में बताने वाले है,जिसे अपनाकर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह गॉर्जियस लग सकती है। जी हां, जिस ब्यूटी सीक्रेट की हम बात कर रहे है वो एक तरह का फेशियल है जिसे हाइड्रा फेशियल कहते है, इसके जरिए आप इंस्टेंट ग्लो पा सकती है। तो आइए जानते है क्या होता है हाइड्रा फेशियल और ये कैसे किया जाता है?

क्या है हाइड्रा फेशियल?
हाइड्रा फेशियल एकमात्र हाइड्रा-डर्माब्रेशन प्रोसेस होता है। जो आपको निखरी-मुलायम स्किन देता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसका रिज्ल्ट इंसटेंट है, तो अगर आपको किसी प्रोग्राम में जाना है और समय कम है तो आपके लिए ये फेशियल बेस्ट ऑप्शन है, जो आपको कम समय में जबरदस्त निखार दे सकता है। क्यूंकि ये मात्र आधे घंटे में स्किन को क्लीन कर सकता है। हाइड्रा फेशियल में किसी माइक्रोडर्माब्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने और हटाने के लिए पानी का उपयोग किया जाता है। ये फेशियल आपके स्किन को मॉइस्चराइज करता है।

कैसे होता है हाइड्रा फेशियल ?
यह फेशियल ट्रीटमेंट कई चरणों में पूरा किया जाता है. इसमें वैक्यूम बेस्ड पेनलैस एक्सट्रेक्शन, हाइड्रेशन, क्लीनिंग, एक्सफोलिएशन और पोषक तत्वों का एक मिश्रण तैयार किया जाता है, जिसको एक के बाद एक करके फेस पर अप्लाई किया जाता है। हाइड्रा फेशियल कराने के बाद चेहरे पर मॉइश्वर लगभग एक सप्ताह तक बना रहता है। एक्सपर्ट इसे 25 की उम्र के बाद कराने की सलाह देते है।

स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस
हाइड्रा फेशियल के पहले स्टेप में एक्सफोलिएशन किया जाता है। जिसमें एक मशीन के जरिए चेहरे की स्किन के ऊपर के पुराने मेकअप, डेड स्किन को पूरी तरह से हटाया जाता है। इसके बाद ग्लायकोलिक तथा सेलिसिलिक एसिड पील को फेस पर अप्लाई किया जाता हैं। इसको लगाने से ये फायदा होता है कि चेहरे पर मौजूद मुंहासे या निशान चले जाते हैं। पीलिंग एक ऐसा प्रोसेस है, जिससे चेहरे की सॉफट स्किन को नुकसान नहीं पहुंचता है। इसके बाद वैक्यूम एक्सट्रेक्शन के जरिए चेहरे को साफ करके फेशियल किया जाता है। चौथे स्टेप में सीरम के रूप में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य एसिड्स को स्किन के अंदर पहुंचाया जाता है। इससे आपका चेहरा ग्लोइंग हो जाता है।

हाइड्राफेशियल और नॉर्मल फेशियल में अंतर
अक्सर बहुत-सी महिलाएं फेशियल कराने के बाद भी ग्लो ना आने की शिकायत करती है, दरअसल जो नॉर्मल फेशियल हम करवाते है, वो सब पर अच्छा असर दिखाए ये कोई जरूरी नहीं। जबकि हाइड्राफेशियल स्किन को विषैले तत्वों से मुक्त करता है और उसकी खोई चमक फिर से लौटाता है। अगर आप महीने में एक बार ये फेशियल कराते है तो आपकी स्किन का डार्क टोन भी लाइट हो सकता है। इसके अलावा उम्र के साथ जो चेहरे पर महीन रेखाएं पड़ जाती है, उसे भी इस फेशियल की मदद से हटाया जा सकता है। खास बात ये है कि इसे करवाने के बाद भी आप चेहरे पर मेकअप लगा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
