Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हर तरह की स्किन प्रॉब्लम का इलाज है एलईडी लाइट थेरेपी, हाई टेक ब्यूटी फेशियल से पाएं ग्लोइंग और जवां स्किन
समय के साथ साथ स्किन केयर में भी काफी बदलाव आ रहा है। स्किन को हेल्दी और जवां बनाने के लिए नए नए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ब्यूटी और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री के नए ट्रेंड अक्सर वायरल रहते है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर फेशियल स्पा का नया तरीका काफी ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर एलईडी लाइट थेरेपी कापी पॉपुलर है। सोशल मीडिया पर एलईडी लाइट थेरेपी को काफी पसंद कर रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है एलईडी लाइट थेरेपी और यह कैसे काम करती है।

क्या है एलईडी लाइट स्किन थेरेपी
इस फेशियल थेरेपी में लाइट के साथ वेवलेंथ या फिर कलर बैंड जैसे रेड और ब्लू कलर की लाइट को एक्सपोज किया जाता है। इन लाइट की तरंगों को सामना करने के लिए स्किन टिशू और सेल्स पर असर पड़ता है जिससे स्किन की सभी तरह की परेशानी दूर हो जाती है। इस थेरेपी से स्किन की कई समस्याओं को सही किया जा सकता है। स्किन एक्सपर्ट के अनुसार जब एलईडी लाइट स्किन पर पड़ती है तो स्किन के सेल्स लाइट को अलग अलग गहराई में अब्जॉर्ब करते है। इससे स्किन सेल रिपेयर होती है। एलईडी लाइट से स्किन सेल ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है जिससे स्किन यंग और जवां नजर आती है। एलईडी लाइट थेरेपी से स्किन के घाव और एक्ने भी ठीक हो जाती है।

कैसे यूज की जाती है एलईडी लाइट थेरेपी
इस फेशियल में लाइट के अनुसार स्किन संबंधी परेशानी को ठीक किया जाता है। चेहरे की सूजन को कम करने के लिए रेड कलर की लाइट का इस्तेमाल किया जाता है। ग्रीन कलर की लाइट से डार्क सर्कल, पिंपल और हाइपरपिग्मेंटेशन को ठीक किया जाता है साथ ही ये स्किन को रिलैक्स करती है। ब्लू लाइट थेरेपी के दौरान एक्ने को कम किया जा सकता है। येलो लाइट की मदद से फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम किया जाता है। येलो लाइट में स्किन पर कोलेजन बनता है जिससे स्किन टाइट हो जाती है।

एलईडी लाइट थेरेपी का इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
एलईडी लाइट थेरेपी लेने से पहले स्किन को अच्छे से साफ कर लें। क्योंकि इस थेरेपी में स्किन प्रोडक्ट की सामग्री को लाइट फैला देती है जिससे वह स्किन में वह अब्जॉर्ब नहीं हो पाती है। जैसे स्किन पर मौजूद फाउंडेशन एलईडी लाइट को स्किन पर ठीक से काम नहीं करने देता है जिससे स्किन पर रिएक्शन हो सकता है। सेंसिटिव स्किन पर एलईडी लाइट फेशियल यूज करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें।

एलईडी लाइट थेरेपी के नुकसान
किसी भी फेशियल थेरेपी के फायदे के साथ साथ नुकसान भी होते हैं। चलिए जानते हैं एलईडी लाइट थेरेपी के नुकसान
- एलईडी लाइट थेरेपी का पहला नुकसान है कि यह काफी महंगी थरेपी है।
- किसी भी तरह की स्किन संबंधी परेशानी है तो यह एलईडी थेरेपी लेने से पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें।
लईडी लाइट थेरेपी नई फेशियल थेरेपी है जो कि इन दिनों काफी ट्रेंड हैं। इस थेरेपी को घर पर इस्तेमाल ना करके एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए। एलईडी लाइट थेरेपी को 2 से 3 महीने में एक बार करनी चाहिए।
एलईटी लाइट थेरेपी के दौरान फेस शीट मास्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एलईडी मास्क का इस्तेमाल करने से पहले शीट मास्क को हटा देना चाहिए। क्योंकि फेस शीट मास्क से स्किन के ऊपर एक परत बन जाती है जिससे लाइट स्किन की गहराई में नहीं जा पाती है इसलिए एलईडी फेशियल से पहले चेहरे पर फेस मास्क शीट का इस्तेमाल ना करें।
माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक स्किन सेल्स को टाइट करता है जिससे स्किन की फाइन लाइन और झुर्रियां कम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
