Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पतली आईब्रो को माइक्रो ब्लेडिंग की मदद से बनाएं घना
आज के समय में महिलाएं एक परफेक्ट लुक पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाना पसंद करती हैं। इन्हीं ब्यूटी ट्रीटमेंट में से एक है माइक्रो ब्लेडिंग। यह इन दिनों काफी चलन में हैं। खासतौर से, जिन महिलाओं के आईब्रो हेयर काफी हल्के होते हैं, वह हर दिन पेंसिल और पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में वह माइक्रोब्लेडिंग का रास्ता चुनती है। यह ब्यूटी ट्रीटमेंट आपकी आईब्रो को अधिक शेप में व घना दिखाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम माइक्रोब्लेडिंग के बारे में अधिक विस्तारपूर्वक जानते हैं-

क्या है माइक्रोब्लेडिंग
सबसे पहले जरूरी है कि आप इस ब्यूटी ट्रीटमेंट के बारे में जानें, तभी आप यह फैसला कर पाएंगे कि आपको यह ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाना चाहिए या नहीं। यह एक सेमीपरमानेंट ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसमें एक पेन की तरह प्रत्येक माइक्रो-ब्लेडिंग टूल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे पहले एक बार स्याही में डिप किया जाता है और फिर आईब्रो को एक परफेक्ट शेप में फुलर लुक दिया जाता है।

एक सिटिंग में नहीं मिलता बेहतर रिजल्ट
माइक्रोब्लेडिंग में अधिक समय नहीं लगता है, लेकिन सिर्फ एक सीटिंग में आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। फर्स्ट सिटिंग के बाद करीबन छह से आठ सप्ताह के भीतर आपको फॉलोअप ट्रीटमेंट भी लेना पड़ता है। इस दौरान आईब्रो को एकदम परफेक्ट लुक देने की कोशिश की जाती है।

अधिक दर्द नहीं
माइक्रोब्लेडिंग का चलन बढ़ने की एक वजह यह भी है कि यह बहुत अधिक दर्दनाक प्रोसेस नहीं है, जबकि इसका इफेक्ट लंबे समय तक नजर आता है। इसमें आपकी आईब्रो पर पहले मालिश की जाती है, जिसके बाद उपचार प्रक्रिया के दौरान बेहद ही हल्का सा दर्द महसूस होता है। वहीं, अगर इसके इफेक्ट की बात की जाए तो इसका असर आपकी आईब्रो पर एक साल से तीन साल तक रह सकता है। साथ ही आपको बार-बार सिटिंग लेने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। एक बार ट्रीटमेंट के बाद बस फॉलोअप ट्रीटमेंट ही पर्याप्त होता है।



Click it and Unblock the Notifications
