Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
चेहरे पर ब्लीचिंग करते समय भूलकर भी न करें ये मिस्टेक्स, वर्ना हो सकती है एलर्जी
महिलाएं रंगत निखारने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं। चेहरे को गोरा करने के लिए ब्लीच का यूज किया जाता है। पार्टी में खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं पार्लर जाकर ब्लीच करवाती हैं कई बार महिलाएं घर पर ही खुद ब्लीच करती है।

ब्लीज में काफी केमिकल पाए जाते है जो कि स्किन को काफी नुकसान पहुचा सकते हैं। ब्लीच करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं ब्लीच करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ब्लीच करने से पहले करें फेस वॉश
ब्लीच करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करना चाहिए। चेहरा साफ नहीं होगा तो इससे चेहरे पर खुजली और जलन की परेशानी हो सकती हैं। ब्लीच करने से पहले अपना चेहरा साफ करें और प्री ब्लीज क्रीम लगाएं। इसके बाद चेहरे पर ब्लीच लगाएं।

ब्लीच करें टेस्ट
घर पर ब्लीच लगाने से पहले उसे टेस्ट कर लें। चेहरे पर सीधे ब्लीच ना लगाएं। ब्लीच लगाने से पहले पेस्ट को हाथ पर लगाकर इसकी जांच करें। इसके बाद चेहरे पर ब्लीच लगाएं।

कम मात्रा में एक्टिवेटर मिलाएं
घर पर ब्लीच करते समय महिलाएं एक्टिवेटर ज्यादा मिला देती है। एक बाउल लें इसमें 2 चम्मच या 1 चम्मच ब्लीचिंग क्रीम लें। 1 चम्मच क्रीम में चम्मच का चौथा हिस्सा एक्टिवेटर लें। इसे अच्छे मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। एक्टिवेटर का ज्यादा इस्तेमाल करने स्किन को काफी नुकसान होता है।

10 मिनट से ज्यादा चेहरे पर ब्लीच ना लगाएं
चेहरे पर ब्लीच को ज्यादा समय तक नहीं लगाना चाहिए। फेस पर ब्लीच को 10 मिनट से ज्यादा नहीं रखना चाहिए। ज्यादा समय तक ब्लीच रखने से स्किन पर जलन और दाने होने का खतरा बना रहता है।

पिंपल और मुंहासे के दौरान ना लगाएं ब्लीच
चेहरे पर पिंपल और मुंहासे हो तो चेहरे पर ब्लीच ना लगएं। ऐसे करने से स्किन पर काफी जलन होती है। थ्रेडिंग और स्क्रब करने के लिए बाद भी ब्लीच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे चेहरे पर जलन पर हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
