Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बरसात के मौसम में दमकती त्वचा के लिए इस्तेमाल करें गेंहू के आटे और कॉफी फेस मास्क
त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है। घरेलू चीजों से चेहरे पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है। त्वचा की देखभाल के लिए आप हर्बल और नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे की देखभाल के लिए आप गेंहू के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंहू के आटे में एंटी एजिंग के गुण पाए जाते है जो कि स्किन की देखभाल के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ऑयली स्किन के लिए गेंहू के आटे का फेस मास्क बहुत ही फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

गेंहू के आटे के फेस मास्क बनाने का तरीका
गेंहू के आटे का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच गेंहू का आटा , एक चम्मच कफी पाउडर और दूध लें। गेंहू के आटे और कॉफी पाउडर को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसमें दूध डालकर अच्छे मिक्स कर लें। पेस्ट को मिक्स करने में टाइम लग सकता है। पेस्ट बनाने के बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 5 मिनट तक चेहरे और गर्दन की मसाज करें। स्क्रब करने के बाद पेस्ट को लगा रहने दें। 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। आपके चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा। हफ्ते में 2 से 3 बार आप इस होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गेंहू और कॉफी के फायदे
गेंहू और कॉफी का ये फेस पैक ना केवल स्किन से ऑयल को कम करता है बल्कि पिंपल और चेहरे के दाग धब्बों को भी कम करता है। कॉफी और गेंहू के आटे में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेट्स डेड सेल्स को हटाकर ने सेल्स बनाने में मदद करते है। इस फेस पैक को लगाने से स्किन पर जमा गंदगी दूर हो जाती है। आटें का फेस पैक लगाने से चेहरे की फाइन लाइन्स में भी कमी आती है।

दूध के फायदे
दूध स्किन को सन डेमेज से बचाता है। दूध में पाया जाने वाला लैक्टोस स्किन टोन को साफ करता है और चेहरे के दाग धब्बों को हल्का करता है। दूध स्किन को मॉइश्चराइज करने का भी काम करता है। ड्राई स्किन के लिए दूध काफी अच्छा होता है। दूध त्वचा की नेचुरल नमी को बनाए रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
