Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
मॉइश्चराइजर से पाएं जवां और ग्लोइंग स्किन, जानें लगाने का सही तरीका
लड़कियां अक्सर अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए त्वचा को हाइड्रेट करती हैं। त्वचा पर ग्लो के लिए महिलाएं मॉइश्चराइजर का प्रयोग करती हैं। मॉइश्चराइजर चेहरे को सुंदर और नमी देता हैं। मॉइश्चराइजर के प्रयोग से ही चेहरे खिलाखिला दिखता है। लेकिन कई महिलाओं को मॉइश्चराइजर लगाने का सही तरीका पता नहीं होता है जिसकी वजह से कई बार स्किन पर ग्लो कि जगह दाने हो जाते हैं।

बता दें कि स्किन को हाइड्रेट करने के लिए पानी या फिर माइश्चराइजर लगाया जाता है। जिन लोगों की त्वचा रुखी होती है उनको मॉइश्चराइजर लगाना जरुरी होता है। चलिए जानते हैं कि मॉइश्चराइजर को कैसे लगया जाता है। मॉइश्चराइजर लगाने के फायदे

मॉइश्चराइजर क्यों लगाते है
स्किन के रुखेपन को कम करने के लिए मॉइश्चराइजर लगाया जाता है। मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन में नमी आती है। मॉइश्चराइजर की मदद से स्किन हाइड्रेट रहती हैं। इतना ही नहीं मॉइश्चराइजर सूरज की रोशनी से भी बचाता है। बता दें कि नहाने के बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर करना जरुरी होता है। नहाकर आने के बाद त्वचा रुखी रुखी हो जाती है ऐसे में स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना जरुरी हो जाता है। जिन लोगों की रुखी त्वचा है वह दिन में दो बार मॉइश्चराइजर लगाएं

मॉइश्चराइजर
मॉइश्चराइजर क्रीम चेहरे पर नमी के लिए लगाया जाता हैं। मॉइश्चराइजर में एंटी एजिंग के गुण पाए जाते हैं। इसी वजह से स्किन खिली खिली रहती है। मॉइश्चराइजर की वजह से चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती हैं। मॉइश्चराइजर त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। स्किन टाइप के अनुसार ही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं दिन के समय एसपीएफ वाला मॉइश्चराइजर का प्रयोग करना चाहिए

कौन सा मॉइश्चराइजर चुनें
मॉइश्चराइजर को अपने स्किन के हिसाब से लगाना चाहिए। बता दें कि कुछ मॉइश्चराइजर में एसपीएफ के गुण पाए जाते है जो कि सनस्क्रीन का काम करते हैं। अगर आप बाहर धूप में ज्यादा जाते है तो एसपीएफ गुण वाला मॉइश्चराइजर लगाएं। वहीं रात को मेकअप हटान के बाद भी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे लगाएं मॉइश्चराइजर
मॉइश्चराइजर लगाने से पहले अपने चेहरे को धो लें। ताकि चेहरे पर जमा गंदगी बाहर निकल जाएं। चेहरा धोने के बाद उंगली की मदद से चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। हल्के हाथ से माथे पर गालों पर मॉइश्चराइजर लगाएं। चेहरे का जो हिस्सा रुखा है वहां पर मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं। वहीं ऑयली हिस्से में मॉइश्चराइजर ना लगाएं। मॉइश्चराइजर के सूखने के बाद आप अपने चेहरे पर अगर मेकअप करना चाहती है तो कर लें।



Click it and Unblock the Notifications