Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बॉडी लोशन को चेहरे पर क्यों नहीं लगाना चाहिए, जानें कारण और नुकसान
सर्दियों में त्वचा बेजान और रुकी हो जाती हैं। त्वचा को मुलायम और नर्म बनाने के लिए लोग अक्सर बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं। सर्दियों में स्किन केयर के लिए महिलाएं शरीर पर बॉडी लोशन लगती है। महिलाएं कई बार बॉडी लोशन को अपने फेस पर लगा लेती हैं।

लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। माना बॉडी लोशन भले ही मॉइश्चराइजिंग का काम करता है लेकिन फेस और बॉडी के लिए एक लोशन या फिर क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं क्यों।

शरीर और चेहरे की त्वचा में अंतर
हमारे चेहरे और शरीर की त्वचा अलग होती है। शरीर के बाकि हिस्से की तुलना में चेहरे की स्किन काफी नाजूक होती है। चेहरे पर सीबम आधिक आता है वहीं शरीर के बाकी हिस्सों में सीबम कम आता है। ऐसे में चेहरे की अधिक देखभाल की जरुरत होती है। चेहरे की त्वचा पर बॉडी लोशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

एलर्जी
बॉडी लोशन का इस्तेमाल करने से चेहरे पर एलर्जी हो सकती हैं। बॉडी लोशन में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो कि फेस के लिए बहुत ही हार्श होता है। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है उन्हें बॉडी लोशन का इस्तेमाल फेस क्रीम की तरह नहीं किया जाना चाहिए।

पोर्स को क्लॉग कर सकता है
बॉडी लोशन की कंसिस्टेन्सी ज्यादा क्रीमी होती है अगर आप बॉडी लोशन का इस्तेमाल फेस पर करती है तो आपकी स्किन क्लॉग कर देती है जिससे चेहरे पर धूल मिट्टी और गंदगी जमा हो सकती है। जो कि स्किन के लिए बहुत ही हानिकारक है। ऐसे में आप अपनी स्किन पर फेस क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन को पोषण मिलेगा।

बॉडी लोशन में होता है ज्यादा केमिकल
बॉडी लोशन में फेस मॉइश्चराइजर की तुलना में कहीं ज्यादा केमिकल पाए जाते हैं। जो कि स्किन के लिए बहुत ही हानिकारक है। बॉडी लोशन में आर्टिफिशयल खुशबू और कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है जो कि फेस के लिए बहुत ही हानिकारक है। कई बार बॉडी लोशन लगाने से स्किन पर इर्रिटेशन और रेडनेस भी हो सकती है।

चेहरे की स्किन होती है ज्यादा डेलिकेट
चेहरे की स्किन शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में अधिक नाजुक होती है। बाकि शरीर की त्वचा मोटी होती है और चेहरे की स्किन पतली होती है। ऐसे में बॉडी लोशन लगाने से चेहरे पर नुकसान होता है।



Click it and Unblock the Notifications
