Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सर्द हवाओं से बार बार फटते होठों को इन देसी टिप्स की मदद से बनाएं मुलायम
सर्दियों का मौसम कई लोगों को भाता है लेकिन त्वचा में होने वाले बदलावों के कारण परेशानी भी बहुत होती है। कई लोगों की स्किन सर्दियों के मौसम में काफी ड्राई हो जाती है। त्वचा रूखी होने के साथ होंठ भी फटने लगते हैं। सर्द हवाओं की वजह से कई बार होंठ फटने के साथ खून भी निकलने लगता है।

फटते होटों की समस्या को दूर करने के लिए लोग अकसर लिप बाम या क्रीम की मदद लेते हैं। मगर इन सबके बावजूद कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में काम आते हैं देसी और घरेलू नुस्खे। आप इन सर्दियों में अपने फटे होठों की समस्या से निजात पाने के लिए यहां दिए घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं।

सरसों का तेल
आप रात में सोने से पहले अपनी नाभि में सरसों का तेल डालें। अगर आप रोजाना ये उपाय अपनाएंगे तो होठों का रूखापन दूर हो जाएगा।

मलाई
ये काफी पुराने और कारगर उपायों में से एक है। आप मलाई को 10 मिनट तक अपने होठों पर लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी में रूई डुबोकर इसे साफ कर लें। आप बस दिन में दो बार ऐसा करें, फर्क आपको खुद महसूस होगा।

शहद और ग्लिसरीन
आप शहद और ग्लिसरीन को मिक्स कर लें और रोजाना रात में सोने से पहले अपने होठों पर इस मिश्रण को लगाएं। इससे आपको जरूर आराम मिलेगा।

जैतून का तेल
आप जैतून के तेल के साथ वैसलीन मिलाकर लिप्स पर मसाज करें। इससे होठों की नमी बनी रहेगी और आपको बार बार सूखापन महसूस नहीं होगा।

गुलाब की पंखुड़ियां
आप गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में कुछ देर के लिए भिगा दें। अब इसका पेस्ट बना लें और इसे 15 मिनट तक अपने लिप्स पर लगाए रखें। इस उपाय से न सिर्फ आपके फटे होठों को राहत मिलेगी बल्कि इसके साथ लिप्स की रंगत भी गुलाबी होगी।

एलोवेरा जेल
होठों का रूखापन और कालापन दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल से मसाज करें।

घर पर बनाएं लिप बाम
आप एक चम्मच के करीब पेट्रोलियम जैली लें, इसमें 5-6 बूंदें कोकोनट ऑयल और 2-3 बूंदें एसेंशियल ऑयल की मिक्स कर लें। इस मिश्रण को एक कंटेनर में रख लें। आप कुछ समय बाद देखेंगे कि ये सेट हो गया है तब आप इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
