Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Beauty Tips: ब्यूटी के लिए नेचुरल चीजों पर विश्वास करती हैं साउथ की महिलाएं, आप भी इन रेमेडिज का करें यूज

साउथ इंडिया अपने नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है। यहां की सुंदरता किसी से छिपी नहीं है। यहां की खूबसूरती को हम सभी न अनुभव किया है। किसी ने अपनी आंखों से देखकर या फिर किसी ने तस्वीरों के जरिए वहां के खूबसूरत झील, चाय के बागान, जंगल की खूबसूरती हम सभी ने देखी है। साउथ के नेचर ब्यूटी के अलावा वहां की महिलाएं भी अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। कम मेकअप या नो मेकअप लुक में भी साउथ की महिलाएं काफी खूबसूरत दिखती हैं। साउथ के लोगों में सुंदरता और तंदुरूस्ती का फ्लो अच्छा है। साउथ की महिलाएं सच्ची भारतीय सुंदरता का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस पोस्ट के जरिए हम आपको साउथ की महिलाओं की सुंदरता के पीछे छिपा राज शेयर करने जा रहे हैं। जिसे फॉलो कर आप भी ऐसी नेचुरल ब्यूटी पा सकती हैं।
साउथ इंडियन महिलाओं का ब्यूटी सीक्रेट्स:
साउथ की महिलाओं की सुंदरता के पीछे सबसे बड़ा हाथ आयुर्वेद का है। इन राज्यों की महिलाएं अपने रेगुलर ब्यूटी केयर के लिए घरेलू और नेचुरल तरीकों पर विश्वास करती हैं। यहां की महिलाएं अपने ब्यूटी केयर के लिए किन-किन चीजों का उपयोग करती हैं, आइए जानते हैं-

1. अरंडी का तेल
साउथ में नारियल के तेल के अलावा, अरंडी के तेल का भी उपयोग किया जाता है। अरंडी का तेल आपकी स्किन के लिए एक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। वहां की महिलाएं अपनी स्किन पर मॉइस्चराइजर के तौर पर अरंडी के तेल का उपयोग करती हैं। जिसके कारण उनकी स्किन इतनी ग्लोइंग और सॉफ्ट बनी रहती है।

2. नारियल का तेल:
साउथ इंडिया अपनी सुंदरता के साथ नारियल के लिए भी काफी मशहूर है। वहां के लोग अपने खान-पान के साथ अपने ब्यूटी केयर में भी नारियल का इस्तेमाल करते हैं। साउथ इंडिया की ज्यादातर महिलाएं अपने बालों में नारियल का तेल लगाना पसंद करती हैं। जिसके कारण उनके बाल इतने काले, घने और लंबे होते हैं।

3. दूध:
साउथ की महिलाएं अपनी स्किन पर और स्किन के बंद पोर्स को क्लीन करने के लिए ठंडे ताजे दूध का इस्तेमाल करती हैं। ठंडा दूध आपकी स्किन के लिए एक अच्छे टोनर के रूप में काम करता है।

4. तिल का तेल, आटा और हल्दी पाउडर:
साउथ इंडिया की महिलाएं अपने चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए तिल का तेल, आटा और हल्दी पाउडर एक अच्छा ऑप्शन है। इन सभी चीजों को एक बराबर मात्रा में लेकर एक पेस्ट तैयार करें और जिस एरिया के बाल आपको बटाने है वहां पर इसे लगाकर रब करें।

5. शहद और मलाई:
शहद और मलाई एक नेचुरल स्किन कंडीशनर हैं। जो आपकी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। मलाई और शहद को एक साथ मिलाकर स्किन पर लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है।

6. मुल्तानी मिट्टी और चंदन:
साउथ की महिलाएं अपनी स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी और चंदन का उपयोग करती हैं। मुल्तानी मिट्टी और चंदन के उपयोग से ही उनकी स्किन दाग धब्बों से दूर रहती है। पिंपल की समस्या से भी छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और चंदन का इस्तेमाल सबसे बेहतर ऑप्शन है।



Click it and Unblock the Notifications
