Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Milk Day: स्किन केयर रूटीन में शामिल करें दूध, मुलायम और चमकदार त्वचा के लिए कच्चा दूध है बेस्ट
हर साल 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। दूध हमारे सेहत के साथ साथ त्वचा की देखभाल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दूध बालों और स्किन को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है ग्लोइंग और एक्ने फ्री त्वचा के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। वर्ल्ड मिल्क डे पर जानते हैं दूध के त्वचा के लिए फायदे।

मॉइश्चराइजर
कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा मॉइश्चराइजर है। दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत भी बेदाग और मुलायम स्किन के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करती है। आप भी सॉफ्ट स्किन के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं।

डेड सेल्स हटाने के लिए दूध का इस्तेमाल
दूध को फेस क्लींजर के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। दूध डेड स्किन सेल्स को हटाने में काफी मदद करता है। डेड स्किन हटाने के लिए एक चम्मच दूध से त्वचा की मालिश करें। इसके बाद चेहरा पोछ लें। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो कि एंटी एजिंग फेस क्लींजर की तरह काम करता है।

डैमेज स्किन
तेज धूप और प्रदूषण की वजह से स्किन डैमेज हो जाती है। डैमेज और डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप दूध और शहद का इस्तेमाल कर सकती है। फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरे में आधा कप धू लें इसमें 3 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

झुर्रियां हटाने के लिए इस्तेमाल करें
दूध में लैक्टिक एसिड होता है। दूध कोलेजन का उत्पादन करने में मदद करता है। जिससे झुर्रियां कम होती है। झुर्रियों के साथ दूध सनबर्न को भी कम करने में मदद करता है। दूध में एंटी ऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कि त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ साथ सनबर्न को कम करता है।

मिल्क क्लीनजिंग
त्वचा की देखभाल के लिए मिल्क क्लीनजिंग बहुत ही फायदेमंद रहती हैं। आपके स्किन पोर्स खुले हुए है तो आप सुबह उठते ही अपने चेहरे को ठंडे पानी से वॉश करें। रात को सोते समय स्किन डिहाइड्रेटेड हो जाती है। सुबह उठकर पानी पीना चाहिए। चेहरा साफ करने के लिए आप मिल्क क्लीनजिंग कर सकते हैं। मिल्क क्लीनजिंग के लिए एक बड़ा चम्मच दूध, आधा चम्मच गुलाब जल लें। इसे मिक्स करके इस मिश्रण से चेहरे की मसाज करें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा वॉश कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
