Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
यामी गौतम ने अपनी रेडिएंट स्किन के पीछे का खोला राज़, बताया सीक्रेट इनग्रेडिएंट
आखिरकार यामी गौतम ने अपनी बेदाग और चमकती स्किन का राज़ खोल दिया है। जिसके लिए वो किचन में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले इस एक मसाले का इस्तेमाल करती हैं।
एक्ट्रेस यामी गौतम हमेशा ही अपनी रेडियंट स्किन के लिए फेमस रही हैं। इसके रहस्य के बारें में उन्होंने अपने फैंस को बताया है। ब्राइटनिंग टोनर से लेकर इंस्टेंट ग्लो देने वाले डीआईवाई फेस मास्क तक, स्किन की सभी प्रॉब्लम्स से निपटने के लिए हल्दी बेहतरीन रेमिडी है और यामी इसकी कसम खाती हैं।

इन आसान DIY हैक्स के साथ हल्दी को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें-
ओपन पोर्स खोलें-
हल्दी, चीनी और शहद का स्क्रब बनाकर चेहरें पर लगाएं। आधा चम्मच हल्दी में चीनी और शहद मिलाएं। इसे स्क्रब की तरह यूज करें और पोर्स को टाइट करने के लिए अपने चेहरे को आइस-कोल्ड टॉवल से साफ कर लें।

डल और और डैमेज स्किन के लिए-
हल्दी और कच्चा दूध टोनर। 2 चम्मच कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लें। इस मिक्सचर को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 7-10 मिनट तक सूखने दें और फिर धो लें।

हाइपरपिग्मेंटेशन:
हल्दी, बेसन और नींबू का फेस पैक। 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच नींबू और एक चुटकी हल्दी लें। सारे इनग्रिडिएंट को अच्छी तरह मिलाएं और अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें।

आंखों के नीचे डार्क सर्किल:
खीरा, हल्दी और नींबू का फेस मास्क- खीरे का रस और नींबू के रस की कुछ बूंदें, एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच ग्लिसरीन (सूखी त्वचा के मामले में) मिलाएं। आंखों के नीचे और आसपास समेत पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर धो लें।
तो, हल्दी के साथ इन नैचुरल रेमेडी को आजमाएं जैसे यामी गौतम अपनी दमकती स्किन के लिए करती हैं। बेदाग और चमकदार त्वचा यामी की तरह आप भी पाएं।
(Images- https://www.instagram.com/yamigautam/)



Click it and Unblock the Notifications
