Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
केराटोसिस पिलारिस से जुझ रही है यामी गौतम, जानिए इस लाइलाज स्किन प्रॉब्लम के बारे में
फिल्म एक्टर यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें केरारोसिस पिलारिस नामक एक लाइलाज स्किन डिजीज है। इसमें कंडीशन पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। इस समस्या से वो टीनएज से जूझ रही हैं। इस समस्या में स्कीन के ऊपर छोटे-छोटे दाने उभर आते हैं। उन्होंने बताया कि मॉडलिंग और एक्टिंग के दौरान मेकअप के माध्यम से इन दानों को छुपाया जाता था, मगर अब यामी ने यह फैसला किया है कि वो इन्हें नहीं छुपाएंगी। इस बात को वो खुद स्वीकार कर रही हैं। आइए जानते है कि केरारोसिस पिलारिस क्या होता है और क्या ये बहुत ही खतरनाक बीमारी हैं?

केराटोसिस पिलारिस क्या है?
केराटोसिस पिलारिस एक तरह की स्किन कंडीशन है, जो छोटे, कठोर दानों का कारण बनती है जो आपकी त्वचा को बहुत ही खुदरापन सा महसूस करा सकती हैं। इसे "चिकन स्किन" भी कहा जाता है। ये स्किन या बालों के रोम में केराटिन नामक प्रोटीन प्रड्यूस होने के कारण होता है। ये रोमछिद्रों को ब्लॉक कर देता है। यदि आपकी त्वचा शुष्क है, तो आपको केराटोसिस पिलारिस होने की अधिक संभावना है। यह आमतौर पर सर्दियों के महीनों में बदतर होता है, जब हवा में कम नमी होती है, और फिर गर्मियों में साफ हो सकती है।

केराटोसिस पिलारिस के लक्षण
- बहुत खुरदरी, रूखी त्वचा
- आपकी त्वचा की टोन से मेल खाने वाले खुजली वाले रोमछिद्रों पर दानें के रुप में उभर जाना (ये मुंहासे जैसे भी दिख सकते हैं)
- सर्दियों या ड्राय मौसम में इस स्किन कंडीशन की वजह से स्थिति बहुत खराब हो सकती है।

लाइलाज है ये बीमारी
केराटोसिस पिलारिस का वैसे तो कोई इलाज नहीं है। लेकिन मॉइस्चराइजिंग लोशन या क्रीम की मदद से आपकी त्वचा बेहतर नजर आ सकती है और इससे राहत भी मिलती है।

इन बातों का ध्यान
केराटोसिस पिलारिस के प्रभाव को कम करने के लिए अपनी त्वचा की नमी बनाएं रखें। कुछ साधारण चीजें आपकी त्वचा को आरामदायक बनाए रखने में मदद कर सकती हैं:
- दानों खरोंचे नहीं या अपनी त्वचा को मोटे तौर पर रगड़ें नहीं।
- नहाने के लिए गर्म पानी की बजाय गुनगुना पानी का इस्तेमाल करें।
- पानी में अपना समय सीमित करें।
- ऐसे साबुन का प्रयोग करें जिसमें तेल या फैट मिला हो।
- त्वचा पर मॉइस्चराइजर का अच्छे से इस्तेमाल करें।
- ह्यूमिडिफायर से अपने घर की हवा में नमी डालें।
- तंग कपड़े न पहनें (क्योंकि घर्षण की वजह से त्वचा में जलन हो सकती है)।



Click it and Unblock the Notifications
