Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
यामी गौतम ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं होममेड स्क्रब
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बी टाउन में अपनी जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती है। यामी गौतम अपनी क्लीन त्वचा और गुलाबी गालों के लिए जानी जाती हैं। यामी गौतम अपनी त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस अपनी त्वचा की देखभाल के लिए देसी घी, हल्दी का इस्तेमाल करती हैं।

पिंक लिप्स के लिए घी करती है इस्तेमाल
यामी गौतम अपनी खूबसूरती को बनाएं रखने के लिए घी का इस्तेमाल करती हैं। गुलाबी होठों के लिए एक्ट्रेस घी का यूज करती हैं एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह अपने होठों पर देसी घी लगाना पसंद करती है। घी का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और मुलायम बनी रहती है।

घेरलू स्क्रब
यामी गौतम अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। त्वचा की डेड सेल्स को हटाने के लिए एक्ट्रेस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करती है। होममेड स्क्रब बनाने के लिए एक्ट्रेस हल्दी, चीनी और शहद का इस्तेमाल करती हैं। शहद, हल्दी और चीनी को मिक्स कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से चेहरे पर स्क्रब करें। चेहरे के साथ साथ गर्दन पर भी इस स्क्रब का इस्तेमाल करें, इससे गर्दन और चेहरे के डेड सेल्स हट जाएंगे।

घने बालों का राज
यामी गौतम अपने बालों की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस बालों को शाइनी और हेल्दी बनाएं रखने के लिए शैंपू के बाद कंडीशनर की जगह सिरका यानी विनेगर का इस्तेमाल करती हैं। सिरका का इस्तेमाल करने से बाल स्मूद और शाइनी हो जाते है। बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए भी विनेगर बहुत ही लाभकारी होता है। आप भी बालों की देखभाल के लिए विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
