Latest Updates
-
जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को 'रामायण' के लिए कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे मिला भगवान 'राम' का रोल -
Sawan Somwar 2026: कब है सावन का पहला सोमवार? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर महसूस होती है थकान? जानिए इसके पीछे की वजह -
National Film Awards 2026: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए विनर्स लिस्ट -
National Ice Cream Day 2026: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानिए इतिहास और भारत में कैसे पहुंची आइसक्रीम -
बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना बढ़ सकती है पेट में गैस और अपच की परेशानी -
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें -
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जानें स्पीड, रूट और कितना होगा किराया
गर्मी में पुरुषों की स्किन भी हो जाती है डैमेज, स्किन केयर के लिए इस्तेमाल करें ये फेस मास्क
बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप न सिर्फ महिलाओं की स्किन बल्कि पुरुषों की स्किन को भी डैमेज करती है। लेकिन इससे बचने के लिए महिलाओं की ही तरह पुरुष भी अपने चेहरे पर फेस मास्क का इस्तेमाल करने लगे हैं।
मार्केट में महिलाओं के साथ पुरुषों के स्किन केयर के लिए कई तरह के फेस मास्क मिलते हैं। ऐसे में अगर चिलचिलाती धूप के कारण आपके चेहरे पर भी टैनिंग की समस्या हो गई है तो उसे दूर करने के लिए हम पुरुषों के लिए होममेड फेस मास्क की दो रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे लगाने के बाद आप स्किन टैनिंग को दूर करने निखरी त्वाचा पा सकेंग।

पुरुषों के लिए होममेड फेस मास्क
1. खीरा और पुदीना फेस मास्क
सामग्री -
* खीरा - एक कप कटा हुआ
* पुदीना के पत्ते - 5 से 6
* दही - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि -
1. पुरुषों के लिए खीरा और पुदीन का फेस मास्क बनाने के लिए एक ब्लेंडर जार में खीरा और पुदीना के पत्ते डालकर ब्लेंड कर लें।
2. इसके बाद खीरे और पुदीने के पेस्ट में एक चम्मच दही मिला दें।
3. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
4. अब अपना चेहरा ठंडे पानी से धो कर साफ कर लें।
फेस मास्क को लगाने का फायदा
पुरुषों के लिए यह फेस मास्क गर्मी के दिनों के लिए बिल्कुल सही है क्योंकि यह स्किन को शांत करने और ठंडा करने में मदद करता है। खीरे में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो स्किन की रेडनेस और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जबकि पुदीने आपके स्किन से सनबर्न को शांत करने में मदद कर सकता है। दही स्किन को मॉइस्चराइज़ और पोषण देने में मदद करता है, जिससे यह सॉफ्ट रहती है।
2. पपीता और शहद फेस मास्क
सामग्री -
* पपीता - आधा कप
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
* नींबू का रस - 1/2 छोटा चम्मच
बनाने की विधि
1. इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को मसले लें।
2. इसके बाद इस पेस्ट में शहद और नींबू के रस को अच्छी तरह से मिला दें।
3. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
4. जब आपका फेस मास्क सुख जाएं तो ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
पुरुषों के लिए फेस मास्क का फायदा
पपीते में एंजाइम होते हैं जो पुरुषों की स्किन को एक्सफोलिएट और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। जिससे यह गर्मियों के फेस मास्क के लिए एक बेहतरीन सामग्री बन जाता है। शहद स्किन को शांत और हाइड्रेट करने में मदद करता है, जबकि नींबू के रस में प्राकृतिक रूप से स्किन को हल्का करने वाले गुण होते हैं जो धूप के धब्बे और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। यह मास्क गर्मी में आपकी स्किन को चमकदार बन सकती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications