Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Summer Skin Care Tips: गर्मी में ऑयली स्किन के कारण पिंपल से परेशान! ट्राई करें ये होममेड फेस पैक
गर्मियों में ऑयली स्किन वाले लोगों की चिंता ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि ऑयली स्किन गर्म मौसम के कारण कई तरह की स्किन प्रॉब्लम की समस्या को बढ़ा देती है। जिस कारण मेकअप करना भी आपके लिए मुश्किल हो जाता है।
अगर आपकी भी ऑयली स्किन है तो आपको स्किन के पोर्स के बंद होने के कारण पिंपल्स निकलने लगते हैं। स्किन ज्यादा तनी हुई नजर आने लगती है, इतना ही नहीं ऑयली स्किन वाले गर्मी के मौसम में मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लगाने से बचने की कोशिश भी करने लगते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए गर्मी के मौस में ऑयली स्किन के लिए एक होममेड फेस पैक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। जिसके इस्तेमाल के बाद आपको ऑयली स्किन से छुटकारा मिल जाएगा और ग्लोइंग स्किन मिलेगी।

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक
सामग्री
* मुल्तानी मिट्टी - 1 बड़ा चम्मच
* चंदन पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
* गुलाब जल - 1 बड़ा चम्मच
* नींबू का रस - कुछ बूंदें
बनाने की विधि
1. ऑयली स्किन के लिए फेस पैक बनाने के लिए एक छोटी कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर डालकर एक साथ मिला लें।
2. इसके बाद इस मिश्रण में गुलाब जल डालें और एक पेस्ट तैयार कर लें।
3. अब इसमिश्रण में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें और फिर से मिलाएं।
4. इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं, लेकिन ध्यान रहें आंख के आस-पास के एरिया पर लगाने से परहेज करें।
5. पैक को 20 मिनट अपने चेहरे पर लगा रहेने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
फेस पैक के फायदे
यह फेस पैक आपकी स्किन से एक्सट्रा ऑयल होने से रोकने में मदद करता है। स्किन के पोर्स को बंद कर पिंप्लस और दाग धब्बों को होने से रोकता है। मुल्तानी मिट्टी आपके स्किन से एक्सट्रा ऑयल को सोखने में मदद करती है, जबकि चंदन पाउडर में ठंडक और रिलेक्स करने वाले गुण होते हैं। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट और टोन करने में मदद करता है, जबकि नींबू के रस में कसैले गुण होते हैं जो पोर्स को कसने और स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
