Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
Summer Skincare Sun Tan Removal Tips: चिलचिलाती धूप में सन टैनिंग होना एक आम समस्या है। ऑफिस जाना हो या फिर किसी जरूरी काम से बाहर सूरज की तपिश भरी धूप स्किन को जलाने के लिए काफी है। ऐसे में हमारी त्वचा का रंग काला पड़ जाता है और कई बार तो त्वचा दो रंगों की हो जाती है। दरअसल, जब आप घर से बाहर निकलते हैं, तो सूरज की हानिकारक यूवी किरणें न केवल आपकी त्वचा की रंगत छीन लेती हैं, बल्कि नमी और प्राकृतिक चमक को भी सोख लेती हैं। टैनिंग की वजह से चेहरा डल दिखने लगता है, जिससे आत्मविश्वास पर सीधा असर पड़ता है। अक्सर लोग टैनिंग हटाने के लिए महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की ओर जाते हैं लेकिन आज हम आपको तीन ऐसे देसी नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपकी झुलसी त्वचा में नई जान फूंक देगें।

खीरे और दही से पाएं निखरी त्वचा
अगर सूरज की तपिश ने चेहरे की रौनक को छीन लिया है तो आज ही आप घर में रखे खीरे और दही का इस्तेमाल कर खोई रंगत को वापस पा सकते हैं। इसके लिए आप खीरे को कद्दुकस कर लें और फिर उसके रस को अलग कर उसमें दो चम्मच खट्टा दही मिलाकर उसे फेस पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद फेस को हल्के हाथ से रगड़ते हुए साफ कर लें और रात को सोने से पहले एलोवेर जेल को नाइट क्रीम के तौर पर लगाएं। बता दें कि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग को काटता है और खीरा स्किन को हाइड्रेट कर ठंडक पहुंचाता है।

बेसन-हल्दी और कच्चे दूध से पाएं गुलाब जैसा निखार
चेहरे की टैनिंग से परेशान हैं तो आप डेड स्किन को हटाने के लिए बेसन-हल्दी और कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें और उसमें एक चुटकी हल्दी डालें और अब कच्चा दूध डाल गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें। और फिर गुलाब जल का स्प्रे फेस पर करें। बता दें कि बेसन एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर है और हल्दी त्वचा की रंगत सुधारती है। स्क्रबिंग से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं और पोर खुल जाते हैं।
आलू के रस से चेहरे पर पाएं पार्लर जैसा ग्लो
टैनिंग का दुश्मन है आलू का रस, जी हां, चेहरे की रंगत को वापस पाने के लिए आप कच्चे आलू को कद्दूकस कर लें और उसके रस को निकालकर अपने चेहरे पर लगाएं या फिर तरबूज के टुकड़े को चेहरे पर रगड़ें और 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें और हल्का वाटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं। बता दें कि आलू में प्राकृतिक 'ब्लीचिंग एजेंट' होते हैं जो कालेपन को जड़ से मिटाते हैं। तरबूज स्किन को अंदर तक हाइड्रेट कर उसे सॉफ्ट और प्लंपी बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
