Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Summer Tips: चिलचिलाती धूप में स्किन को टैनिंग से रखना हो सुरक्षित, अपनाएं ये टिप्स
गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। ऐसे में स्किन गर्म हवाओं, धूप और बदलते मौसम के कारण सीधा असर आपकी स्किन पर पड़ता है। इस मौसम में टैनिंग की समस्या के चलते आपका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। स्किन एक बार टैन होने के बाद इससे छुटकारा पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
गर्मी के मौसम में घर के बाहर निकले और टैनिंग न हो ऐसा होना मुश्किल है। स्किन से टैनिंग को हटाने के लिए तो आप बहुत से घरेलू उपचारों का प्रयोग करते हैं। लेकिन आप इस टैनिंग की समस्या को होने से पहले ही रोक सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप धूप में टैनिंग की समस्या से बच सकते हैं।

गर्मी में टैनिंग से बचने के टिप्स
1. सुरक्षित कपड़े पहनें
गर्मी और धूप में आप हल्के रंग के और ढीले-ढाले कपड़े पहनने की कोशिश करें। ऐसे कपड़े आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करेगा। साथ ही आप चश्मे और टोपी पहनें।
2. सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
धूप में घर से बाहर निकलने से पहले आप शरीर के सभी खुले हिस्सो पर बहुत सारा सनस्क्रीन लगाए। इस चिलचिलाती धूप में टैनिंग से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना सबसे अच्छा ऑप्शन है। आप एक उच्च-एसपीएफ़ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और अपने साथ इसे कैरी जरूर करें।
3. स्क्रबिंग
एक्सफोलिएशन गर्मी में आपकी स्किन का ग्लो बनाए रखने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। स्किन से सभी डेड सेल्स को निकालने के लिए हफ्ते में 2 बार स्क्रब जरूर करें। आप टैनिंग हटाने के लिए होम मेड स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. नेचुरल फेस पैक का करें उपयोग
गर्मी के मौसम में आपकी स्किन को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में आप सुनिश्चित करें कि नेचुरल उत्पादों का फेस पैक अपने स्किन पर उपयोग करें। आप नींबू, एलोवेरा जेल और लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदों के साथ फेस पैक बना सकते हैं। इससे आपकी स्किन का निखार बना रहेगा और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
5. छाता लेकर साथ चलें
छाता लेकर हर वक्त चलना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन धूप और उससे होने वाली टैनिंग की समस्या से आपको बचाने मे छाता काफी मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में अपने साथ ऐसा छाता लेकर चलने की कोशिश करें जिसे आप अक्सर अपने बैग में कैरी कर सकें।
6. धूप में निकलने से बचें
गर्मी के मौसम में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच आप कड़ी धूप में घर या ऑफिस के बाहर निकलने से बचें। इस दौरान सूरज की रोशनी बहुत ज्यादा तेज होती है, जिससे आपकी स्किन डैमेज हो सकती हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
