Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
DIY Sugar Scrub: टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं ये शुगर स्क्रब, जानें इस्तेमाल के फायदे
हमारे शरीर में चेहरा सबसे ज्यादा सेंसिटिव पार्ट होता है जो आसानी से मौसम में बदलाव होने या अन्य कारण से प्रभावित हो जाता है। खासकर गर्मी के मौसम में धूप, प्रदूषण, हीट वेव के कारण स्किन ज्यादा डैमेज हो जाती है।
गर्मी में स्किन टैनिंग, रेडनेस जैसी समस्या से बच पाना मुश्किल हो सकता है। लेकिन आप घर पर ही इस समस्या से बचने के लिए कई तरह के उपाय अजमा सकते हैं। आज इस आर्टिकल की मदद से हम आपको शुगर स्क्रब की एक रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे।

टैनिंग के लिए DIY शुगर स्क्रब
सामग्री
* नींबू - आधा
* दानेदार चीनी - आधा कप
* ऑलिव ऑयल - 1 बड़ा चम्मच
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
1. सबसे पहले स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में नींबू का रस और ऑलिव ऑयल डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
2. इसके बाद इसमें शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें।
3. आखिर में इसमें चीनी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला दें।
4. बस टैनिंग के लिए आपका शुगर स्क्रब तैयार है।
शुगर स्क्रब के इस्तेमाल का तरीका
1. शुगर स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाने से पहले अपनी स्किन को पानी से धो लें।
2. इसके बाद अपने चेहरे पर ये स्क्रब लगाकर हल्के हाथों से सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें।
3. स्क्रब को 3 से 4 मिनट तक पूरे चेहरे पर मसाज करने के बाद 10 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
4. बस अब ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें और मॉइस्चराइजर क्रीम लगा लें।
शुगर स्क्रब में मौजूद चीजों के स्किन बेनिफिट्स
1. चीनी
स्क्रब में मौजूद चीनी एक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करती है जो आपके स्किन के डेड स्किन सेल्स को निकाल कर स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती है।
2. नींबू
नींबू में विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं। जिसका इस्तेमाल एजिंग स्पॉट्स और सूरज की यूवी किरणों से स्किन को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। नींबू आपके स्किन कलर को भी निखारने का काम करता है।
3. शहद
शहद में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन को पर्यावरण से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
4. ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल एक एमोलिएंट है जो स्किन को अंदर तक पोषण देने और उसे क्लिन करने का काम करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
