Latest Updates
-
Vishwakarma Puja 2026 Wishes: विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद...विश्वकर्मा पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Happy Birthday PM Narendra Modi: आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर इन खास संदेशों के साथ दें उन्हें शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें पोस्टप्रांडियल हाइपरग्लाइसीमिया क्या है? -
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
जूं का करना है जड़ से सफाया तो टी ट्री ऑयल की लें मदद
आज के समय में हम सभी किसी ना किसी हेयर प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं। चाहे बच्चे हो या बड़े, हेल्दी हेयर पाने के लिए हम सभी को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। इन्हीं हेयर प्रॉब्लम में से एक है जूं। एक बार जब बालों में जूं हो जाती है तो वह जल्दी से खत्म नहीं होती है। अक्सर इसके लिए हम केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनकी भी अपनी सीमाएं हैं, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि आप नेचुरल उपायों को अपनाएं।
अगर आप नेचुरल तरीके से बालों से जूं का सफाया करना चाहती हैं तो ऐसे में टी ट्री ऑयल यकीनन आपके बेहद काम आएगा।

टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं और इसलिए इसके इस्तेमाल से बालों से जूं कुछ ही समय में खत्म हो जाती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप टी ट्री ऑयल की मदद से जूं का खात्मा कर सकते हैं-
टी ट्री ऑयल से बनाएं शैम्पू
अगर आप बिना किसी परेशानी के जूं का सफाया करना चाहते हैं तो इसके लिए टी ट्री ऑयल को शैम्पू में शामिल करना अच्छा आइडिया है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप अपने रेग्युलर शैम्पू में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालकर मिलाएं। अब इसे अपने बालों पर लगाएं और करीबन दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, बालों को हमेशा की तरह धो लें।
टी ट्री ऑयल और नारियल तेल का करें इस्तेमाल
अगर आप चाहें तो टी ट्री ऑयल में नारियल का तेल मिक्स करके भी जूं को दूर भगा सकती हैं। इसके लिए आप टी ट्री ऑयल की करीबन 10-12 बूंदों में नारियल तेल को मिक्स करें और उसे अपनी स्कैल्प व बालों पर लगाएं। अब अपने सिर को शॉवर कैप से ढक लें और इसे रात भर लगा रहने दें। अगली सुबह बारीक दांत वाली जूं वाली कंघी से कंघी करें और फिर अपने बालों को हमेशा की तरह शैम्पू करें और धो लें। अगर आप चाहें तो नारियल तेल की जगह जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
टी ट्री ऑयल से बनाएं हेयर स्प्रे
टी ट्री ऑयल की मदद से एक हेयर स्प्रे बनाया जा सकता है और जब आप इससे अपनी स्कैल्प व बालों पर स्प्रे करते हैं तो इससे जूं को खत्म करने में मदद मिलती है। बस आप टी ट्री ऑयल की 10-20 बूंदों को पानी से भरी एक स्प्रे बोतल में मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने पूरे स्कैल्प और बालों पर स्प्रे करें। अपने सिर को शॉवर कैप से ढकें और इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। अंत में, अपने बालों को शैम्पू करें और धो लें।
टी ट्री ऑयल से करें हेयर रिंस
टी ट्री ऑयल की मदद से हेयर रिंस भी किया जा सकता है। हेयर रिंस बनाने के लिए आप 1/2 कप सफेद सिरके में टी ट्री ऑयल की 10-20 बूंदें मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और हल्की मसाज करें। इसके बाद, अपने सिर को शॉवर कैप से ढक लें और इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें। अंत में, अपने बालों को पानी से धोएं, फिर शैम्पू करें और फिर से धो लें।
टी ट्री ऑयल और लैवेंडर ऑयल करें मिक्स
टी ट्री ऑयल के साथ लैवेंडर ऑयल को मिक्स करके जूं का सफाया किया जा सकता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन जूं को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए, लैवेंडर ऑयल की 3 से 4 बूंदों में टी ट्री ऑयल की 4-5 बूंदे मिक्स करें। साथ ही, इसमें 2 बड़े चम्मच नारियल या जैतून का तेल मिलाएं। तैयार मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। अब अपने बालों को शॉवर कैप से ढक दें और इसे रात भर लगा रहने दें। अगली सुबह अपने बालों को वॉश करें।



Click it and Unblock the Notifications
