Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन
What To Apply On Face In Summer: गर्मियों में त्वचा की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। इस मौसम में तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण त्वचा खराब होने लगती है। इससे त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही, त्वचा का निखार भी गायब हो जाता है। ऐसे में, गर्मियों में त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप चेहरे पर कुछ चीजों को लगा सकते हैं। आज इस लेख हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें गर्मियों में चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक और ताजगी मिलेगी। साथ ही, त्वचा ग्लोइंग भी बनेगी। तो आइए, जानते हैं गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए (Garmi Me Chehre Par Kya Lagana Chahiye)?

एलोवेरा
गर्मियों में आप अपने चेहरे पर एलोवेरा लगा सकते हैं। यह त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है। साथ ही, त्वचा के मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, टैनिंग और सनबर्न की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल लेकर चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
गुलाब जल
गर्मियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को ठंडक और नमी पहुंचाता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाता है और रोम छिद्रों को साफ करता है। गुलाब जल त्वचा की जलन और रेडनेस को कम करने में भी मददगार होता है। इसके लिए आप एक कॉटन बॉल की मदद से गुलाब जल को अपने चेहरे पर लगाएं।
मुल्तानी मिट्टी
आप चाहें तो गर्मियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। दरअसल, यह त्वचा पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करती है। साथ ही, त्वचा को ठंडक प्रदान करती है। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। इसके लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
खीरे का रस
आप चाहें तो गर्मियों में चेहरे पर खीरे का रस भी लगा सकते हैं। दरअसल, यह त्वचा को ठंडक और ताजगी प्रदान करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों, डार्क सर्कल्स और टैनिंग को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप चेहरे को धोने के बाद खीरे के रस को टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा नेचुरली ग्लोइंग बनेगी।
दही
गर्मियों में आप चेहरे पर दही भी लगा सकते हैं। यह त्वचा को ठंडक और ताजगी प्रदान करता है। साथ ही, त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। इसके अलावा, इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप चेहरे पर दही को सीधे तौर पर अप्लाई करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी।



Click it and Unblock the Notifications
