Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
Multani Mitti Benefits: चेहरे के अलावा शरीर के इन तकलीफों को भी दूर करती है मुल्तानी मिट्टी, ऐसे करें उपयोग
मुल्तानी मिट्टी एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल सदियों से हमारे घरो में होता आ रहा है। इस कॉस्मेटिक जनरेशन से पहले दादी-नानी के जमाने में मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हुआ करता था। गर्मियों में चेहरे पर निकलने वाले मुंहासें हो या फिर तेल, तुरंत मुल्तानी मिट्टी भिगाई और चेहरे पर लगाई। बर्फ जैसी ठंडक के साथ चेहरा फूलों सा खिल उठता था। ये तो बात हुई खूबसूरती बढ़ाने वाली, उस जमाने में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सेहत के लिहाज से भी किया जाता था। बता दें कि इसमें भारी मात्रा में सोडियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और हाइड्रेटेड एल्यूमिनियम सिलिकेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो दर्द दूर करने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता था। आइए जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी कैसे हमारे दुख और पीड़ा को दूर करने काम करता है-

1. जोड़ों का दर्द से मिलता है आराम
मुल्तानी मिट्टी जोड़ों और मसल्स के दर्द को भी दूर करता है। अगर आपको पैर और घुटनों में तेज दर्द है, तो मुल्तानी मिट्टी को अच्छे से सेंककर कॉटन के कपड़े में लुग्दी जैसा बनाकर दर्द वाली जगह पर बांध दें और 15 मिनट बाद हटा लें। फिर गीले कपड़े से साफ कर लें। इससे सूजन, जकड़न, जोड़ों या मांसपेशियों का दर्द कम हो जाएगा।
2. तलवों की जलन को करें दूर
अगर आपके तलवों में जलन रहती है तो इसके लिए आप गीले मुलतानी मिट्टी का लेप बनाकर लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद कूलिंग एजेंट ठंडक देने का काम करेगी और आपको तुरंत राहत मिलेगी।

3. पेट की जलन को दूर करने मे है मददगार
मुल्तानी मिट्टी अपनी ठंडी तासीर की वजह से ही जाना जाता है। यह पेट की जलन और एसिडिटी जैसी समस्या को भी दूर करता है। सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी को 5 से 6 घंटे भिगोकर रखें। इसमें एक पट्टी को 10 मिनट तक डुबाने के बाद पेट पर बांध दे। 20 से 30 मिनट बाद इसे हटा लें। कुछ ही देर में आपको पेट की जलन से आराम मिल जाएगा।
4. ब्लड सर्कुलेशन को करता है ठीक
मुल्तानी मिट्टी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के लिए इसे पानी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें। बाद में इसे शरीर के अलग-अलग हिस्से पर लगाएं। जब यह सूख जाएं तो इसके बाद नहा लें। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाएगा।
5. चेहरे पर लगाने के फायदे
मुल्तानी मिट्टी त्वचा के कील-मुहांसों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने का काम करती है। अगर आपका चेहरा ऑयली है तो नियमित रूप से मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा की रंगत में भी सुधार आता है। साथ ही ये ही स्किन टाइटनिंग के लिए भी जाना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
