Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
पुरुषों के लिए भी जरूरी है फेस स्क्रब, जल्द स्किन केयर में इसे शामिल करें
लुक्स महिलाओं के लिए ही नहीं, पुरुषों के लिए भी जरूरी है। प्रकृति ने जो नैन-नक्श दिए हैं हम उसे नकार नहीं, बल्कि तराश सकते हैं। माना कि नैन-नक्श को प्लास्टिक सर्जरी से खूबसूरत बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करवाने के लिए हर किसी का बजट अनुमति नहीं देता।
प्रकृति ने जो रंग, सूरत और नैन-नक्श दिए हैं उसे सहज स्वीकारें। उसे आप तराश सकते हैं। मसलन स्किन केयर से। यह बात महिलाओं और पुरुषों, दोनों पर लागू होती है।

आज बात करते हैं मेल ब्यूटी की। इसकी शुरुआत करते हैं डीप क्लीनिंग से। इसका पहला स्टेप है फेस स्क्रब।
पुरुषों की खूबसूरती को हमेशा से रफ-टफ होने के नजरिए से देखा गया है। लेकिन आजकल के पुरुषों की सोच इससे अलग है। महिलाओं की तरह वह भी अपने अपिरियंस और ब्यूटी को लेकर सजग हैं। मेंस पार्लर की बढ़ती हुई संख्या इस बात का सबूत है।
हमारी पर्सनालिटी का सबसे प्रमुख हिस्सा हमारा चेहरा होता है। इसे जवां और आकर्षक बनाए रखने के लिए एक्सफॉलिएशन एक अहम उपाय है। एक्सफॉलिएशन वह प्रक्रिया है जिसके तहत चेहरे की त्वचा से डेड स्क्नि को एक्सफॉलिएटिंग बीड्स (फेस स्क्रब) द्वारा निकाला जाता है। इस प्रक्रिया के बाद चेहरा की त्वचा स्वस्थ एवं जवां दिखने लगती है। फेस स्क्रबिंग जितना महिलाओं के लिए जरूरी है उतना ही पुरुषों के लिए भी है। इससे चेहरे की त्वचा के पोर साफ रहते हैं और स्किन की बीमारियों से बचा जा सकता है।

पुरुषों के लिए फेस स्क्रब के कई फायदे हैं
1. हालांकि एक अच्छा फेस वॉश चेहरे को काफी हद तक साफ कर देता है। फिर भी वह त्वचा के भीतर तक जाकर सफाई नहीं कर पाता। अपने खास फॉर्मूले की वजह से फेस स्क्रब चेहरे के भीतर तक जाकर डेड स्किन व धूल मिट्टी को बाहर निकालता है जिससे चेहरे में नई ताजगी आ जाती है।
2. विशेष तौर से पुरुषों के लिए बाजार में मिलने वाले फेस स्क्रब का फायदा शेविंग में भी देखा जा सकता है। नियमित रूप से फेस स्क्रब के इस्तेमाल से दाढ़ी मुलायम बनी रहती है जिससे शेविंग के दौरान खिंचाव और जलन से निज़ात मिल सकती है।
3. ऐसा स्क्रब चुने जिसमें सेलेसिलिक एसिड हो। यह एक बीटा हाइड्रोऑक्सी एसिड है जो स्किन में बिना ड्राईनेस लाए हल्के से लेकर मध्यम आकार तक के मुहांसों को ठीक कर देता है। यह मुहांसों के दाग को भी जल्दी से मिटा देता है। यह पुरुषों में खास तौर पर असरदार होता है।

4. फेस स्क्रब के रेगुलर प्रयोग से आप जवां दिख सकते हैं। साथ ही इससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल और आई बैग्स बनने की संभावनाएं भी कम हो जाती हैं। इसके डीप क्लीनिंसग विशेशताओं की वजह से सप्ताह में दो बार फेस स्क्रबिंग जरुर करना चाहिए।
5. माइक्रो फाइन फेस स्क्रब को दूसरे स्क्रब से बेहतर माना जाता है। यह त्वचा के पोर की गहराई से सफाई करता है। इसके बीड्स जब त्वचा को छूते हैं तो एक सेंसेशन सा महसूस होता है जिससे चेहरे में नई ऊर्जा आ जाती है।
अब कल से ही आप अपनी लुक्स पर ध्यान देना आरंभ कर दें। इसकी शुरुआत करें फेस स्क्रब से। याद से ऑफिस से आते हुए एप्रीकॉट फेस स्क्रब जरूर खरीद लें।



Click it and Unblock the Notifications
