Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
हैलो! हॉल ऑफ फेम अवार्ड पर दिखे सेलेब्रिटियों के जलवे
द हेलो! हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2013 का आयोजन मुंबई में किया गया जहां पर ढेर सारे बॉलीवुड सेलेब्रिटियों ने डिजाइनर कपड़े पहन कर कार्पेट को रंगीन कर दिया। जादातर सेलेब्रिटियों को लाल रंग के डिजाइनर वेयर में ही देखा गया। ऐसा लग रहा था मानों उस रात का रंग, लाल रंग के नाम की कर दिया गया हो। लाल काफी डेयरिंग कलर होता है जिसे पहनने के पहले दस बार सोंचना पड़ता है। प्रियंका, दीपिका के अनावा इलियाना डी क्रूज को भी लाल रंग की ड्रेस में देखा गया।
हॉल ऑफ फेम अवार्ड के दौरान दीपिका, प्रियंका, कंगना, रेखा, शाहरुख खान, इमरान खान और रणवीर कपूर के अनावा अनेको सितारों ने अपनी मौज़ूदगी दर्ज कराई। फीमेल एक्ट्रेसों के अलावा मेल एक्ट्रेस भी कुछ कम नहीं दिखाई दे रहे थे। आइये डालते हैं एक नज़र हॉल आफ फेम अवार्ड 2013 के रेड कार्पेट पर , और जानते हैं कि कौन सा सितारा लग रहा था सबसे हंसीन।

एवलिन शर्मा
एवलिन ने मिंट कलर की प्यारी सी ड्रेस पहनी है, जिसके डिजाइनर विजय बल्हारा हैं। इसके अलावा हेयरस्टाइल को जूडे़ के रूप में ढाला है।

सोफी चौधरी
सोफी ने इस खूबसूरत ड्रेस को पहन कर मानों वहां पर मौजूद लोगों की धड़कने ही रोक दी हों। यह एक मरमेड गाउन है ।

पूरना जगन्नाथ
इनकी ड्रेस का कलर बिल्कुल ईवेंट से मैच करता हुआ था। पूरना ने ड्रेस के अलावा खूबसूरत डायमंड इयररिंग धारण कर रखी थी।

श्रद्धा कपूर
इस अदाकारा ने सफेद रंग का खूबसूरत डयोर गाउन पहन रखा था। इसके अलवा श्रद्धा ने अपने बालों को साइड में कर रखा था, जिससे वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

दीपिका पादुकोणे
दीपिका ने इस अवसर पर लाल रंग का शानदार गाउन पहन रखा था। इन्होनें रेड लिपस्टिक लगा रखी थी और हेयरस्टाइल में फ्रेंच बन बना रखी थी।

प्रियंका
प्रियंका ने भी लाल रंग का गाउन पहन रखा था। प्रियंका के लुक को पूरा किया उनकी डायमंड इयररिंग और साइड स्वेप्ट बालों ने।

कंगना रनौत
कंगना के चेहरे को देख कर ऐसा लग रहा था मानों उनके साथ कुछ खराब घटित हो गया हो। इनके चेहरे का रंग पूरी तरह से उड़ा लग रहा था। पर फिर भी कंगना अपने पिंक कलर के गाउन में अच्छी दिख रही थीं।

रेखा
रेखा की जितनी खूबसूरत कोई एक्ट्रेस नहीं है। हेलो, हॉल ऑफ फेम अवार्ड के दौरान रेखा बिल्कुल देसी अंदाज में देखी गईं। ब्रोज़ गोल्ड कलर की साडी में रेखा बहुत ही खूब सूरत दिखाई दे रही थीं।

रनवीर सिंह
सूट , फ्लोरल शर्ट और हैट के साथ रनवीर सिंह काफी स्टाइलिश दिख रहे थे।

इमरान खान
चॉकलेट ब्वाय इमरान खान भी इस मौके पर कुछ कम नहीं दिखाई दे रहे थे। काली रंग के टक्सीडो लुक में वे उम्दा दिखाई दे रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
