Latest Updates
-
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ
IBFW'13: इशा गुप्ता दिखीं रैंप पर
इंडिया ब्राइडल फैशन वीक के पांचवे दिन पर जे जे वलाया ने काफी स्टाइलिश वैवाहिक परिधान पेश किये। जे जे वलाया बहुत ही प्रतिभाशाली डिजाइनर हैं और अपनी डिजाइंस में हमेशा ही कुछ नया ले कर आते हैं। अगर आपको अपनी शादी में एक फैशनेबल दुल्हन दिखना है तो आपको जेजे वलाया के डिजाइनर लहंगे जरुर पहनने चाहिये।
अब अगर इंडिया ब्राइडल फैशन वीक की बात करें तो जेजे वलाया के लिये जिस सेलेब्रिटी ने वॉक किया उनका नाम है ईशा गुप्ता। इशा गुप्ता देखने में मानों बिल्कुल देसी दुल्हन की तरह दिखाई दे रही थीं। इशा गुप्ता ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था।

लहंगा बहुत ही खूबसूरत था और उसें काफी भारी कढाई की हुई जो कि खास तरह के गोल्डन धागे से की गई थी। लहंगे में कमर के पास काफी भारी वर्क किया हुआ था जिससे पता चल रहा था कि यह लहंगा एक ब्राइडल वियर ही है। लहंगे के साथ जो ब्लाउज था वह वेल्वेट का था। ब्लाउज का गला वी शेप का था।
इसके अलावा इशा ने दुल्हन के लुक को पूरा करने के लिये इशा ने लेयर वाली चेन और माणिक तथा हीरे का हार पहन रखा था। अब जब हार इतना भारी था तो इसके चलते इशा ने कानों में कोई भी इयररिंग नहीं पहन रखी थी। हाथों में इशा ने 3 भारी कड़े पहन रखे थे जिससे वह देखने में बिल्कुल देसी लग रही थीं।
अगर मेकअप की आत करें तो इशा ने बहुत ही साधारण सा मेकअप कर रखा था। स्मोकि ब्लैक आई, ग्लौसी पिंक होंठ और न्यूड मेकअप कर के इशा बहुत ही प्यारी लग रहीं थीं। इशा ने बालों को साइड में रख कर रैंप पर वॉक की।



Click it and Unblock the Notifications