Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
IBFW 2013: फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक
फाल्गुनी और शेन पीकॉक के कलेक्शन हमेशा आंखों को लुभाने वाले होते हैं। इस बार भी फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने IBFW 2013 के रैंप पर पारम्परिक और समकालीन कलेक्शन पेश किये। लहंगे से ले कर मरमेड गाउन तक सभी कुछ शेन पीकॉक और फाल्गुनी ने पेश किया। फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने लेस, कढाई और भारी इम्ब्राइडरी का काम अपने इस ब्राइडल कलेक्शन की ड्रेसों में पेश किया। रैंप पर वॉक करने वाली मॉडल्स ने अपने चमकते हुए लिबास से इवेंट में चार-चांद लगा दिया।
लहंगे के अलावा जो सबसे खास कपड़े दिखे वे थे, मरमेड गाउन्स। हर डिजाइनर के लिये कोई ना कोई खास सेलेब्रिटी रैंप पर शो स्टापर बनती है और इन दोनों के लिये जो सेलेब्रिटी शो स्टापर बनीं वह थीं, एवलिन शर्मा। आइये देखते हैं इस शो के खास कलेक्शन, जिन्हें देखते ही आपके होश उड़ जाएंगे।

एवलिन शर्मा
क्यूटी सी दिखने वाली एवलिन शर्मा ने फाल्गुनी और शेन के शो के लिये रैंप वॉक की और शो स्टापर बनीं।

लाल लहंगा
भारी इब्राइड्री वाले इस लहंगे में शीशे का काम किया हुआ है।

रेड एंड गोल्डन लहंगा
इस भारी भरकम लहंगे में गोल्ड का काफी काम किया हुआ है। इसका ब्लाउज बंद गले का है।

रेड लेस लहंगा
यह दूसरा ब्राइडल आउटफिट है जो कि लाल रंग का है। इस लहंगे में लेस का काम किया हुआ है।

सितारों से जड़ा गाउन
स्ट्रेपलेस गाउन मेटैलिक रंग का है जिस पर काफी सीक्विन का काम किया है।

पिंक गाउन
इस गुलाबी रंग के गाउन में सितारों का काम काफी हद तक किया हुआ है। इस गाउन को दिल्ली में हुए आईबीएफडब्लू के रैंप वॉक में देखा जा चुका है।

लेस गाउन
क्रीमी रंग का भारी लेस वाला गाउन पूरा का पूरा सीक्विन से भरा हुआ है।

चमकीला गाउन
यह मरमेड गाउन देखने में काफी सुंदर लग रहा है। इस गाउन को मेटैलिक ओबी बेल्ट के साथ पहना गया है।

अनारकली
काले रंग का यह अनारकली सूट काफी अलग सा है। इसे लंबी बंदगले वाली जैकेट के साथ पहना गया है।

क्रीम साडी
यह साड़ी देखने में काफी खूबसूरत लग रही है क्योंकि इसमें क्रीम के साथ गोल्उन और लाल रंग मिक्स है।



Click it and Unblock the Notifications
