Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
10 अजीबो गरीब फैशन एसेसरीज
अगर यह कहा जाए कि आज की दुनिया काफी भौतिकतावादी हो गई है, तो एक तरह से कम बयानी होगी। हर कोई चाहता है कि जब वह भीड़ में रहे तो उनके फैशन ट्रेंड के कारण लोगों का ध्यान उनकी ओर जाए। खासकर सेलेब्रेटी इस बात को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं कि वह क्या पहन रहे हैं और कहां पहन रहे हैं। पहले के समय में भीड़ में रहते हुए कुछ अलग करना लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी होता था। लेकिन अब समय बदल गया है और ट्रेंड में भी व्यापक बदलाव आए हैं। ठहरिये! कहीं आप सैंडल खरीदने तो नहीं जा रहीं...
हमारी मां और दादी जिस चीज को बेकार समझती थी उसे नई पीढ़ी फैशन एसेसरीज के तौर पर गर्व के साथ पहन रही है। कहने का मतलब यह है कि जिस चीज को पहनना पहले शर्मनाक माना जाता था, आज उसे गर्व के साथ पहना जा रहा है। आज हम आपको कुछ अजीबो गरीब फैशन एसेसरीज के बारे में बताएंगे जिसे दुनिया भर के डिजाइनरों ने तैयार किया है।

अजीबो गरीब फैशन एसेसरीज
1. जाम्बी ब्रेसलेट : जो कोई भी इस अजीबो गरीब फैशन एसेसरीज को पहनता है वह यकीनन 'वर्ल्ड वार जेड' फिल्म का दिवाना होगा। यह एक सुंदर ब्रेसलेट है जिसमें हर उस चीज का लघु रूप देखने को मिलता है, जिसकी जरूरत जाम्बी वार में जिंदा बचने के लिए होती है।
2. आइस ज्वैलरी : गर्मी के समय में ठंडक पाने का यह एक अच्छा तरीका है। डिजाइनरों ने ऐसे चैन, ब्रेसलेट और रिंग बनाएं है जो बर्फ से बने हैं। इस अजीबो गरीब फैशन एसेसरीज का लोगों में काफी क्रेज है, पर मुझे उम्मीद है कि आगे आईस टी-शर्ट नहीं आएगा।
3. स्लाइस्ड बार्बी : क्या आप ऐसे अजीबो गरीब फैशन एसेसरीज के दिवाने हैं जो थोड़ा बहुत हिंसक भी दिखे? ऐसे में स्लाइस्ड बार्बी डॉल के पार्ट्स से बने झुमके, अंगूठी और ब्रेसलेट आपको जरूर पसंद आएंगे।
4. गार्टर वांडर : कपड़ों के विक्टोरियन आइटम एक बार फिर से प्रचलन में आने लगे हैं। हमारे पूर्वज इसका इस्तेमाल लंबे मोजे को बांधने के लिए करते थे, लेकिन आधुनिक गार्टर अजीब डिजाइन में आने लगे हैं, जिसे सुपर शार्ट्स के साथ पहना जाता है। यकीनन यह एक अजीबो गरीब फैशन एसेसरीज है।
5. ड्रिपिंग टाइट्स : आज के समय में टाइट्स का काफी क्रेज है। यह कई रंगों और डिजाइनों में उपलब्ध है। पर अगर आप चाहते हैं कि भीड़ में लोग आपको देखे तो फिर आप ऐसे टाइट्स का इस्तेमाल करें, जिसे पहनने के बाद ऐसा लगेगा कि आपके पैरों से नीचे की ओर टार रिस रहा है।
6. निपल टैसल : क्या आप अपने बेडरूम में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं? तो निपल टैसल आपके लिए है। अगर आप में हिम्मत हो तो आप इसे पहन कर घर से बाहर भी निकल सकती हैं। घबराइए नहीं बहुत सारे लोग ऐसा कर रहे हैं।
7. टीवी वाला बैग : डिजाइनरों ने ऐसा हेंड बैग तैयार किया है जिसमें 7 इंच एलसीडी स्क्रीन लगा हुआ है। यह अजीबो गरीब फैशन एसेसरीज निश्चित रूप से महंगा होगा। यह सात अलग-अलग रंगों में आता है।
8 क्रिस्टल टीयर्स : अजीबो गरीब फैशन के मामले में यह सबसे ऊपर है। क्रिस्टल टीयर्स आंखों में पहनने वाला एक एसेसरीज है, जो कांटेक्ट लेंस से मेडिकल वायर के जरिए जुड़ा रहता है। यह अलग-अलग डिजाइन में आता है और इसे पहनने के बाद ऐसा लगता कि पहनने वाला रो रहा है।
9. फ्लैश ड्राइव ज्वैलरी: अगर आप कुछ और अटपटा ट्राई करना चाहते हैं तो फ्लैश ड्राइव ज्वैलरी जरूर ट्राई करें। फिलिप्स और स्वारोवस्की ने कुछ ऐसे झुमके और अंगूठी डिजाइन किए हैं जो फ्लैश ड्राइव से युक्त हैं।
10. हैम्सटर हील : हैम्सटर यानी चूहे जैसा एक जानवर। अगर घर से बाहर जाते समय अपने हैम्सटर को घर पर नहीं छोड़ना चाहते हैं तो एक जोड़ी हैम्सटर हील खरीद लें। इसमें आपका चूहा आपके साथ सुरक्षित रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
