Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
राखी पर हाथों में रचाइये इस डिजाइन की मेंहदी
रक्षाबंधन भारत का एक बड़ा पर्व है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस दिन के लिये बहने सालों से इंतजार करती हैं। रक्षाबंधन का यह त्योहार उत्तर भारत में बड़े ही जोर-शोर से मनाया जाता है।
इस दिन हर बहन अपनी हथेलियों पर मेंहदी रचाती है क्योंकि ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। आज कल रक्षाबंधन के लिये मेंहदी की डिजाइन पारंपरिक होने के बजाए ट्रेंडी हो चुकी है। लड़कियों को आज कल भारी डिजाइन की जगहर पर नए-नए पैटर्न पसंद आने लगे हैं।
ऐसे लगाएं मेंहदी कि रंग रहे बरकरार
अगर आप भी कई दिनों से अपनी हथेलियों में मेंहदी रचाने की सोंच रही थीं, तो रक्षाबंधन से अच्छा अवसर और कोई नहीं हो सकता। इस खास अवसर पर आप अगर पारंपरिक डिजाइन वाली मेंहदी नहीं भी लगाती हैं तो, भी कोई हर्ज नहीं है। आप का मन जैसी चाहे वैसी मेंहदी लगाइये पर थोड़ा सा डिजाइन का आइडिया हम से भी ले लीजिये। यहां हैं कुछ खास पैटर्न वाली मेंहदी डिजाइन जिसे आप रक्षा बंधन में लगा सकती हैं।

तिरछा पैटर्न
इस पद्धति में, मेंहदी हथेलियों में तिरछे ओर लगाई जाती है। मेंहदी तर्जनी उंगली से शुरू होती है और कलाई के नीचे तक लगाई जाती है। यह काफी सिपंल पैटर्न होता है।

रंगोली पैटर्न
मेंहदी डिजाइन इस प्रकार से भी लगाई जाती है, मानों जैसे हथेलियों में रंगोली बनाई गई हो। इसमें हथेली के बीच से मेंहदी लगाना शुरु करें और फिर उसके बाहर तक फैला कर पूरा हाथ भर दें।

फ्लोरल पैटर्न
यह मेंहदी की आम डिजाइन है। आप किसी भी आकार का फूल नुमा डिजाइन बना सकती हैं।

नुआ
मेंहदी एक अच्छे शगुन के तौर पर लगार्इ जाती है। आपको अपने नाखूनों को भी मेंहदी से ढंकना चाहिये। अगर आपके पास मेंहदी लगाने का समय नहीं है तो आप ऐसा कर सकती हैं।

हथेलियों पर पूरा चक्र
इस डिजाइन में आधा चक्र एक हथेली पर और आधा चक्र दूसरी हथेली पर बनाया जा सकता है। जब आप दोनों हथेलियां मिलाएंगी तो आपकी हथेलियां काफी सुंदर लगेंगी।

तारों वाला पैटर्न
मेंहदी में ना केवल चक्र, पत्तियां या फूल ही बनाया जा सकता है बल्कि आप उसकी डिजाइन सितारों से भी भर सकती हैं। सितारों से भरी मेंहदी काफी ट्रेंडी लगती है देखने में।

मेंहदी टैटू
अगर आप मेंहदी को टैटू जैसा बनवाना चाहती हैं, तो न केवल अपनी परंपरा का पालन करेंगी बल्कि आप देखने में स्टाइलिश भी लगेंगी।

मोर वाली डिजाइन की मेंहदी
यह हिना डिजाइन मोर के पंखों की तरह पूरी हथेलियों पर फैल जाती है। यह दिखने में सबसे खूबसूरत लगती है।

मीनार पैटर्न
यह डिजाइन मिनार से भरी हुई है। यह काफी भारी डिजाइन है जो कि देखने में मुगलई लगती है। यह पैटर्न फ़ारसी कला से प्रेरित है।



Click it and Unblock the Notifications
